2014-15 से अब तक बैंकों ने 14.56 लाख करोड़ रुपये बट्टे खाते में डाले
वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि बैंकों ने अप्रैल 2014 से मार्च 2023 तक कॉर्पोरेट ऋण सहित बट्टे खाते में डाले गए ऋणों में कुल 2,04,668 करोड़ रुपये की वसूली की है।

सोमवार को संसद को बताया गया कि 2014-15 से शुरू होकर पिछले नौ वित्तीय वर्षों में बैंकों ने 14.56 लाख करोड़ रुपये के फंसे कर्ज माफ कर दिए हैं। कुल 14,56,226 करोड़ रुपये में से बड़े उद्योगों और सेवाओं के बट्टे खाते में डाले गए ऋण 7,40,968 करोड़ रुपये के थे।
Also Read: ICICI Bank ने लॉन्च किया मॉनसून ऑफर, 2,341 रुपये की EMI पर पाएं iPhone 14
वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि बैंकों ने अप्रैल 2014 से मार्च 2023 तक कॉर्पोरेट ऋण सहित बट्टे खाते में डाले गए ऋणों में कुल 2,04,668 करोड़ रुपये की वसूली की है।
Also Read: Bank में नौकरी पाने का आज आखिरी मौका, 4,000 से अधिक पदों के लिए मांगे गए हैं आवेदन
एक अन्य उत्तर में, मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) में वित्तीय वर्ष के दौरान बट्टे खाते में डाले गए ऋणों की शुद्ध वसूली वित्त वर्ष 2018 में 1.18 लाख करोड़ रुपये थी, जो वित्त वर्ष 22 में घटकर 0.91 लाख करोड़ रुपये हो गई। निजी क्षेत्र के बैंक द्वारा शुद्ध राइट-ऑफ ऋण वित्त वर्ष 2022-23 में 73,803 करोड़ रहा। (RBI अनंतिम डेटा) रहा।