Tax Collection में सरकार की तगड़ी कमाई

वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सरकार ने ₹18.20 लाख करोड़ के डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन का बजट रखा है, जिसके 9.6% बढ़ने की उम्मीद है। यह पिछले साल के कलेक्शन रेट के मुकाबले कम है।

Advertisement
Tax Collection में सरकार की तगड़ी कमाई
Tax Collection में सरकार की तगड़ी कमाई

By BT बाज़ार डेस्क:

टैक्स की चोरी को कम करने के लिए सरकार लगातार कई अभियान चलने के साथ कई नियम-कानून भी लागू कर रही है। आयकर विभाग सहित कई सरकारी एजेंसी को सरकार ने कई निर्देश टैक्स को लेकर दिए है। इसी बीच सरकार ने टैक्स कलेक्शन में तगड़ी कमाई की है। जानकारी के मुताबिक वित्त वर्ष 2023-24 के पहली छमाही में एडवांस टैक्स कलेक्शन ₹3.54 लाख करोड़ से ज्यादा हो गया है। यह पिछले साल के मुकाबले 20% ज्यादा है। वहीं इस फाइनेंशियल ईयर के पहले दो क्वार्टर में कॉर्पोरेट टैक्स कलेक्शन ₹2.80 लाख करोड़, जबकि पर्सनल इनकम टैक्स कलेक्शन करीब ₹74,481 करोड़ रहा है। एडवांस टैक्स जमा करने की डेडलाइन 15 सितंबर रात साढ़े ग्यारह बजे थी।

Also Read: अगस्त महीने में थोक महंगाई बढ़कर -0.52%

सोमवार को बैंकों की ओर से आंकड़े जारी होने के बाद इसके और बढ़ने की उम्मीद है। रिपोर्ट के मुताबिक 15 सितंबर तक, वित्त वर्ष 2023-24 के लिए टोटल टैक्स कलेक्शन ₹9.85 लाख करोड़ रहा है। जबकि अब तक वित्त वर्ष 2022-23 का 1.22 लाख करोड़ रुपए का टैक्स रिफंड सरकार दे चुकी है। इसलिए नेट टैक्स कलेक्शन 8.63 लाख करोड़ रुपए रहा है, जो पिछले साल के मुकाबले 23% ज्यादा है। इस दौरान TDS से ₹5.13 लाख करोड़ का कलेक्शन किया गया है। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सरकार ने ₹18.20 लाख करोड़ के डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन का बजट रखा है, जिसके 9.6% बढ़ने की उम्मीद है। यह पिछले साल के कलेक्शन रेट के मुकाबले कम है।

सोमवार को बैंकों की ओर से आंकड़े जारी होने के बाद इसके और बढ़ने की उम्मीद है

Read more!
Advertisement