April WPI Inflation: लगातार 11वें महीने गिरी थोक महंगाई, पहली बार निगेटिव जोन में
11वें महीने गिरी थोक महंगाई, महंगाई के मोर्चे पर एक के बाद एक राहत वाली खबर है। रिटेल महंगाई दर के बाद अब थोक महंगाई दर में गिरावट दर्ज की गई है। अप्रैल में थोक महंगाई दर 1.34% से घटकर -0.92% हो गई है। अप्रैल की थोक महंगाई दर 34 महीने के निचले स्तर पहुंचकर जीरो से नीचे चली गई है।

महंगाई के मोर्चे पर एक के बाद एक राहत वाली खबर है। रिटेल महंगाई दर के बाद अब थोक महंगाई दर में गिरावट दर्ज की गई है। अप्रैल में थोक महंगाई दर 1.34% से घटकर -0.92% हो गई है। अप्रैल की थोक महंगाई दर 34 महीने के निचले स्तर पहुंचकर जीरो से नीचे चली गई है। जून 2020 के बाद ये सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
Also Read: DLF का शेयर चौथी तिमाही में 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचा, क्या करें?
थोक महंगाई दर जून 2020 के बाद पहली बार 0% के नीचे गई है। थोक महंगाई दर में लगातार गिरावट का सिलसिल जारी था। इसके पहले थोक महंगाई दर मार्च में 1.34% थी। रिटेल महंगाई दर भी 5% नीचे फिसल गई है।
अप्रैल में फूड आर्टिकल्स की थोक महंगाई दर मार्च की 5.48 से घटकर 3.54 रही है। अप्रैल में खाद्य महंगाई दर 2.32% से घटकर 0.17% रही है। मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की महंगाई दर -0.77% से घटकर -2.42% रही है। इसके पहले अप्रैल में रिटेल महंगाई दर 4.70% आई थी, जो कि 18 महीने का निचला स्तर है।
Also Read: BlueChip fund ने दिए FD से ज्यादा रिटर्न