गर्मियों की छुट्टियों में होटल्स में भारी भीड़, पहाड़ों पर लग रहा है जाम
अगर आप घूमने का मन बना रहे हैं तो इस समय आपको कई टूरिस्ट डेस्टिनेशन में भारी भीड़ का सामना करना पड़ सकता है। इन दिनों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की ठंडी वादियां लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही हैं। मनाली हो या फिर नैनीताल वीकेंड पर कारों की लंबी-लंबी कतारे लग रही हैं। मनाली, नैनीताल, पंगूट, भीमताल, मसूरी और हरिद्वार जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर वीकेंड पर भारी भीड़ उमड़ रही है।

अगर आप घूमने का मन बना रहे हैं तो इस समय आपको कई टूरिस्ट डेस्टिनेशन में भारी भीड़ का सामना करना पड़ सकता है। इन दिनों Himachal Pradeshऔर Uttarakhand की ठंडी वादियां लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही हैं। Manali हो या फिर Nainital वीकेंड पर कारों की लंबी-लंबी कतारे लग रही हैं। मनाली, नैनीताल, पंगूट, भीमताल, मसूरी और हरिद्वार जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर वीकेंड पर भारी भीड़ उमड़ रही है। नैनीताल और मनाली के बारे में बात करें, वहां पर्यटकों की संख्या अचानक बढ़ गई है। इसके परिणामस्वरूप, होटलों के किराए भी बढ़ गये है। कुछ लोगों ने नैनीताल के बजाए पंगूट या भीमताल का चयन किया है क्योंकि यहां कम भीड़ होती है और शांतिपूर्ण माहौल मिलता है। पंगूट और भीमताल के होटलों की दरें बढ़ गई हैं।
Also Read: Ambani परिवार में आई नन्ही परी का ग्रैंड वेलकम
इस हफ्ते में धनोल्टी, मसूरी, हरिद्वार, और नैनीताल में बहुत सारे लोग गर्मी से राहत पाने के लिए पहुंचे हैं। इसके कारण यहाँ जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। रविवार को, धनोल्टी, मसूरी और हरिद्वार में आने वाले पर्यटक घंटों तक जाम में फंसे रहे और पर्यटकों को जाम से होने वाली परेशानी उठानी पड़ रही है।पर्यटक अपनी यात्राएं समय पर पूरी करने में काफी समय लगा रहे हैं। बढ़ती भीषण गर्मी के कारण लोग ठंडी ढूंढने के लिए यहाँ आ रहे हैं, लेकिन इससे जाम उत्पन्न हो रहा है।
Mussoorie और Haridwar भी इस समय लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। यहां की धार्मिकता, गंगा नदी की पवित्रता और अनुभवों की विविधता लोगों को खींच रही है। दिल्ली से देहरादून जाने वाले लोग राजमार्ग पर वीकेंड पर कारों की लंबी-लंबी कतारों का सामना कर रहे हैं, जिसके कारण होटलों की किराए में भी वृद्धि हुई है। कई होटल्स के किराए अपने पीक पर पहुंच गए हैं जैसे अगर आप जिम कॉर्बेट में Taj Hotels में जाएं तो इसका किराया 20 हजार प्रति दिन तक पहुंच गया है। कुछ प्रीमियम बैंड्स का किराया कुछ इस प्रकार है-
Taj Corbett Resort & Spa, Uttarakhand - ₹20,036/दिन
Taj Rishikesh Resort & Spa, Uttarakhand - ₹39,648/दिन
Lemon tree Premier Jim Corbett - ₹10,075/दिन
गर्मियों की छुट्टियों के कारण लोग घूमना चाहते हैं लेकिन इस बार पर्यटकों को अपनी जेब काफी ढ़ीली करनी पड़ रही है।
Also Read: कैसे भारत एक दशक से भी कम समय में बदल गया: मॉर्गन स्टेनली