CBSE 12वीं का रिजल्ट घोषित, कहां करें स्कोरकार्ड चेक

CBSE ने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं 2023 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र अपना परिणाम सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट- results.cbse.nic.in पर देख सकते हैं। सीबीएसई 2023 परीक्षाओं के लिए पात्र 38 लाख से अधिक छात्र थे। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले 87.33 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, जो पिछले वर्ष की तुलना में 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट है।

Advertisement
CBSE 12वीं का रिजल्ट घोषित
CBSE 12वीं का रिजल्ट घोषित

By BT बाज़ार डेस्क:

CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं 2023 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र अपना परिणाम सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट- results.cbse.nic.in पर देख सकते हैं। वे अपना रिजल्ट cbseresults.nic.in. के साथ-साथ  UMANG एकेडमिक ऐप पर भी देख सकते हैं। आइये अब हम आपको बताते हैं कि आप अपना रिजल्ट कैसे चेक करें

Also Read: ChatGPT के बाद आ गया Google का बार्ड, जानिए सबकुछ

सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट कैसे चेक करें

चरण 1: ऑफिसियल बेवसाइट पर जाएं

चरण 2: 'सीबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2023' लिंक का चयन करें

चरण 3: अपने आवश्यक क्रेडेंशियल्स में रोल नंबर, जन्म तिथि, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी डालें

चरण 4: आपका सीबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा

चरण 5: डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए एक प्रिंटआउट रख लें 

cbseresults.nic.in के साथ-साथ UMANG एकेडमिक ऐप पर भी देख सकते हैं।

सीबीएसई कक्षा 12 की मार्कशीट में छात्रों के नाम और व्यक्तिगत विवरण, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, कुल अंक और पास/कम्पार्टमेंट सभी जानकारियां दी गई हैं। सीबीएसई 2023 परीक्षाओं के लिए पात्र 38 लाख से अधिक छात्र थे। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले 87.33 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, जो पिछले वर्ष की तुलना में 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट है। 

Also Read: EXCLUSIVE SERIES PART 1: AI से कैसे होगा नौकरियों का नरसंहार

लड़कियों ने इस साल भी लड़कों को पछाड़ा है। महिला छात्रों का पास प्रतिशत उनके पुरुष समकक्षों की तुलना में 6 प्रतिशत बेहतर है। केरल के त्रिवेंद्रम क्षेत्र ने 99.91 प्रतिशत के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, इसके बाद बेंगलुरु और चेन्नई का स्थान रहा। स्कूलों में, जवाहर नवोदय विद्यालय ने 97 प्रतिशत से अधिक के उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ हर स्कूल को पीछे छोड़ दिया। 

Kerala के त्रिवेंद्रम क्षेत्र ने 99.91 प्रतिशत के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया

जो लोग अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं, वे अपने रिजल्ट की रीचेकिंग के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। जो छात्र बेहतर करना चाहते हैं वे इस साल के अंत में कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

Read more!
Advertisement