SUBWAY की नीलामी, नया मालिक कौन होगा पढिए

रोर्क कैपिटल ग्रुप 37 बिलियन डॉलर का एसेट मैनेज करती है। इस कंपनी के पास आर्बीज, डंकिन डोनट्स, को‍रवेल और कार्ल्‍स जूनियर की कंपनियों समेत रेस्‍टॉरेंट चेन को मैनेज और सपोर्ट किया है। अब ये SUBWAY को भी चलाएगा।

Advertisement
SUBWAY की नीलामी
SUBWAY की नीलामी

By BT बाज़ार डेस्क:

फास्ट फूड, सलाद और सैंडविच चेन की जानी-मानी कंपनी SUBWAY बिकने जा रही है। अब इस कंपनी के मालिक बदलने जा रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी शुरुआत महज 17 साल के लड़के ने कैसे की थी। वो आपको आगे बताएंगे, लेकिन यहां दो अहम सवाल हैं पहला, जब कंपनी मुनाफे में है तो इसे बेचने की जरूरत क्यों पड़ रही है और दूसरा कंपनी का नया खरीदार है कौन? तो सबसे पहले इस डील के बारे में जानते हैं। प्राइवेट इक्विटी फर्म Roark Capital Group ने इसे करीब 9.55 बिलियन डॉलर में खरीद लिया है। इस डील के साथ ही SUBWAY की नीलामी थम गई है। रोर्क कैपिटल के अलावा तीन और कंपनियों ने SUBWAY को खरीदने के लिए बोली लगाई थी। ब्‍लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, TDR कैपिटल और सिकामोर पार्टनर्स की अगुवाई वाली कंपनियों को रोर्क कैपिटल ग्रुप ने कड़ी चुनौती दी और नीलामी में बाजी मार ली। 

Also Read: Infosys ने Rafael Nadal को बनाया ब्रैंड एंबेसेडर

तो सबसे पहले जानते हैं कि सबवे का कितना बड़ा एम्पायर है? सबवे का कारोबार दुनिया के 100 से ज्यादा देशों फैला है। दुनियाभर में उनके 37000 से अधिक आउटलेट हैं। अगर भारत की बात करें तो इसके कुल 573 स्टोर्स हैं। कंपनी के पास पहले से ही जिमी जोन्‍स, ऑर्बीज, बास्किन रॉबिन्‍स और बफेलो वाइल्‍ड विंग्‍स जैसे फूड चेन हैं। अगर इसकी संपत्ति पर नजर डालें तो ये 37 अरब डॉलर से भी कई ज्यादा है। इस डील के बाद रेस्टोरेंट सेक्टर में रोर्क कैपिटल का दबदबा और बढ़ जाएगा। 

Roark Capital Group ने Subway कोे करीब 9.55 बिलियन डॉलर में खरीद लिया है

अगला सवाल उठता है कि कंपनी अगर मुनाफे में है तो इसे बेचा क्यों जा रहा है? साल 2015 में  फ्रेड डेलुका, इस कंपनी के प्रमोटर और 2021 में उनके पार्टनर पीटर बक के गुजरने के बाद सबवे का मालिकाना हक उनके उत्तराधिकारियों को दे दिया गया। सबवे बीते कई सालों से मुनाफे में थी। कंपनी लगातार ग्रोथ कर रही थी, लेकिन कंपनी में लगातार बढ़ रही चुनौतियों और बढ़ती लागत को देखते हुए बेचने का फैसला किया है। अब आपको बतातें हैं सबवे की दिलचस्प शुरुआत की कहानी? सबवे की शुरुआत 1965 में ब्रिजपोर्ट कनेक्टिकट से हुई थी।17 साल के Fred DeLuca​​​​​​​ ने इसकी नींव रखी थी। फ्रेड और उसके दोस्त Peter Buck ने अपना जो ब्रैंड शुरू किया, वो कुछ ही सालों में दुनिया के टॉप ब्रैंड्स में शामिल हो गया। कंपनी का कारोबार 100 से ज्यादा देशों में फैल गया। हालांकि कंपनी को लगातार पोपीज और चिक-फिल-ए जैसी कंपनियों से कंपिटिशन मिल रहा था। जिस कंपनी ने सबवे को खरीदा है, अब उसके बारे में जानते हैं। रोर्क कैपिटल ग्रुप 37 बिलियन डॉलर का एसेट मैनेज करती है। इस कंपनी के पास आर्बीज, डंकिन डोनट्स, को‍रवेल और कार्ल्‍स जूनियर की कंपनियों समेत रेस्‍टॉरेंट चेन को मैनेज और सपोर्ट किया है। अब ये SUBWAY को भी चलाएगा। इसके साथ ही रेस्टॉरेंट और फूड चेन सेक्टर में रोर्क कैपिटल का दबदबा और बढ़ जाएगा। 

Also Read: Nepal से आया 5 टन सस्ता टमाटर, इन शहरो में बिकेगा 50 रुपये किलो

Read more!
Advertisement