Ratan Tata ने किया Tweet, बोले बारिश में गाड़ी स्टार्ट करने से पहले एक बार नीचे जरूर देखें
Tata Sons के Chairman Emeritus Ratan Tata ने 4 जुलाई को जानवरों की सुरक्षा के लिए एक अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'मानसून का सीजन आ चुका है। बहुत सारे आवारा कुत्ते-बिल्लियां हमारी कारों के नीचे आश्रय लेते हैं। ऐसे में अपनी कार को स्टार्ट करने से पहले उसके नीचे चेक करना बहुत जरूरी है।

Tata Sons के Chairman Emeritus Ratan Tata ने 4 जुलाई को जानवरों की सुरक्षा के लिए एक अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर बेसहारा पशुओं को आश्रय देने की बात कही है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'मानसून का सीजन आ चुका है। बहुत सारे आवारा कुत्ते-बिल्लियां हमारी कारों के नीचे आश्रय लेते हैं। ऐसे में अपनी कार को स्टार्ट करने से पहले उसके नीचे चेक करना बहुत जरूरी है, जिससे बारिश से बचने के लिए शरण लिए हुए जानवरों को घायल होने से बचाया जा सके।
Also Read: Maruti की सबसे महंगी कार 'Invicto' लॉन्च, कीमत ₹24.79 लाख
यदि हम अपने वाहनों के नीचे उनकी उपस्थिति से अनजान हैं तो वे गंभीर रूप से घायल हो सकते हैं। विकलांग हो सकते हैं या फिर उनकी मौत हो सकती है। यह दिल को छू लेने वाली बात होगी, अगर बारिश होने पर हम सभी उन्हें अस्थायी आश्रय दे सकें। जब मुंबई की बारिश में रतन टाटा ने 4 लोगों की फैमिली को एक ही बाइक पर जाते देखा। तभी उन्हें सबसे सस्ती कार बनाने का आइडिया आया था और इस तरह साल 2009 में नैनो मार्केट में आई थी। नैनो कार रतन टाटा का सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट था। वह 1 लाख रुपए में लोगों तक कार पहुंचाना चाहते थे, लेकिन यह कार बिक्री के मोर्चे पर असफल रही। कार का प्रोडक्शन बिक्री न होने के कारण 2019 में बंद कर दिया गया था।
ट्विटर यूजर्स रतन टाटा की जानवरों के ख्याल रखने की अपील की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'थोड़ी सी सावधानी और दयालुता इस चुनौतीपूर्ण मौसम के दौरान जानवरों की सुरक्षा में मदद कर सकती है। आइए हम सभी प्राणियों के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाने में अपनी भूमिका निभाएं, चाहे वे कितने भी बड़े या छोटे हों।
Also Read: Anand Mahindra की किस्मत कैसे एक झटके में बदल गई, खुद Twitter पर लिखी कहानी