Nepal का टमाटर अब भारत में घटाएगा महंगाई, जानिए पड़ोसी देश से किन चीजों का होता हैं इंपोर्ट

देश में बढ़ते टमाटर की कीमतों को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी कहा है कि भारत नेपाल से टमाटर का इंपोर्ट करेगा। संसद में अपने भाषण के दौरान, उन्होंने बताया कि इंपोर्ट की पहली खेप उत्तर भारत के लखनऊ, वाराणसी और कानपुर में पहुंचने की संभावना है।

Advertisement
Nepal का टमाटर अब भारत में घटाएगा महंगाई
Nepal का टमाटर अब भारत में घटाएगा महंगाई

By Harsh Verma:

टमाटर के बढ़ते दामों ने पूरे देश के नाक में दम किया हुआ है। इन हालातों पर काबू पाने के लिए सरकार ने मदद के लिए Nepal की ओर हाथ बढ़ाया है। आम जनता को बढ़े हुए टमाटर की कीमतों से राहत देने के लिए सरकार अब नेपाल से टमाटर मंगाने जा रही है। जी हां, लेकिन उससे पहले समझते हैं कि भारत और नेपाल के बीच ट्रेड के कैसे रिश्ते हैं?

Also Read: Subway पर भी टमाटर पड़ा भारी, फिलहाल Subway के Food Items में नही मिलेगा टमाटर

भारत नेपाल से फल, वेजीटेबल ऑयल, मसाले और हर्बल प्रोडक्ट्स का इंपोर्ट करता है। मौजूदा वक्त में भारत की ओर से ताजे फल और वेजीटेबल ऑयल के आयात में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है। आंकड़ों की बात करें तो भारत ने 2022 में नेपाल से 1.49 मिलियन डॉलर के ताजे फलों का इंपोर्ट किया था। जो पिछले साल के मुकाबले 1547% ज्यादा था। वहीं 2022 में 891.63 मिलियन डॉलर वेजीटेबल ऑयल का इंपोर्ट देखने को मिला था, जो 2021 के मुकाबले करीब 212% ज्यादा था। इसके अलावा 2022 में जूट का इंपोर्ट 2021 के मुकाबले करीब 46% बढ़ता हुआ दिखा। ये कहानी तो इंपोर्ट की थी, लेकिन अब ये भी जानिए कि भारत नेपाल को क्या एक्सपोर्ट करता है। भारत के एक्सपोर्ट की बात करें तो नॉन बासमती चावल सबसे ज्यादा नेपाल में भेजा जाता है। इस समय भी नेपाल में इसकी डिमांड है, क्योंकि भारत ने नॉन बासमती चावल के एक्सपोर्ट पर बैन लगा दिया है। 2022 में 458 मिलियन डॉलर बासमती चावल नेपाल भेजा गया था, जो 2021 के मुकाबले 13% ज्यादा था। वहीं दालों का एक्सपोर्ट भी बढ़ा है। 2021 के मुकाबले 2022 में 26% का इजाफा देखने को मिला है। भारत नेपाल को ताजी सब्जियां भी भेजता है, जिसकी कीमत 2022 में 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा थी।

टमाटर की कीमतों को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी कहा है कि भारत नेपाल से टमाटर का इंपोर्ट करेगा

यानि की भारत और नेपाल के बीच की ट्रेडिंग कोई नई बात नहीं है। पिछले कुछ सालों से दोनों देशों के बीच ट्रेड लगातार बढ़ता जा रहा हैं। भारत सालों से नेपाल से कई चीजों का इंर्पोट और एक्सपोर्ट करता रहा है। अब बात टमाटर की करते हैं। आसमान छूती टमाटर की कीमतों ने देश में महंगाई बढ़ा दी है। भारत में टमाटर की कीमते 150 रुपये से लेकर 200 रुपए किलो तक पहुंच गई हैं। जिससे आम लोगों की जेब पर बोझ बढ़ गया है। इस महंगाई को कम करने के लिए भारत अब अपने पड़ोसी देश नेपाल से टमाटर मंगवाने को मजबूर हो गया है। देश में बढ़ते टमाटर की कीमतों को लेकर वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman भी कह चुकी हैं कि भारत नेपाल से टमाटर का इंपोर्ट करेगा। संसद में अपने भाषण के दौरान, उन्होंने बताया कि इंपोर्ट की पहली खेप उत्तर भारत के लखनऊ, वाराणसी और कानपुर में पहुंचने की संभावना है। पिछले तीन महीनों में थोक बाजार में टमाटर की कीमतें 1,400% बढ़कर 140 रूपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं। किसानों ने कम बारिश, उच्च तापमान और फसल पर वायरस के प्रकोप को भी इस समस्या का कारण बताया हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि नेपाल के टमाटर से आम जनता को राहत मिलेगी।

Also Read: बढ़ते टमाटर के दाम अब McDonald's पर पड़ा भारी, Burger से टमाटर को हटाया

Read more!
Advertisement