Jawan का जलवा बरकरार, 700 करोड़ पहुंचा कलेक्शन
'जवान' हिंदी, तामिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। जवान में नयनतारा और विजय सेतुपति भी सहायक भूमिकाओं में हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण का कैमियो भी है। विजय सेतुपति विलेन की भूमिका में हैं और शाहरुख खान का फिल्म में डबल रोल है।

Shahrukh Khan की 'Jawan' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। भारत में जवान का कलेक्शन ₹350 करोड़ और दुनियाभर में ₹700 करोड़ पहुंच चुका है। जन्माष्टमी की छुट्टी पर थियेटर में रिलीज हुई थी। Bollywood की सबसे बड़ी ओपनर है 'Jawan'। फिल्म ने पहले दिन भारत में ₹75 करोड़ की कमाई की और दुनियाभर में ₹125 करोड़ की कमाई की थी। रिलीज के पहले 3 दिनों में ही Jawan ने वैश्विक स्तर पर ₹300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया।
Also Read: Mumbai में इतनी महंगी बिकी प्रॉपर्टी, सुनकर रह जाएंगे आप भी हैरान
जवान ने इंडिया में सोमवार को ₹32 करोड़ रुपये और मंगलवार को 26 करोड़ रुपये और बुधवार को ₹23 करोड़ रुपये की कमाई की है। मुंबई और दिल्ली-NCR में सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। जिस तरह कलेक्शन बढ़ रहा है उसे देखकर अंदाजा लगया जा रहा है कि फिल्म नए रिकॉर्ड बनाएगी। फिल्म का क्रेज दर्शकों के बिच काफी बढ़ रहा है और इसे देखने के लिए थिएटर्स में लोगों की भीड़ लगी हुई है।
डबल रोल में हैं शाहरुख
'जवान' हिंदी, तामिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। जवान में नयनतारा और विजय सेतुपति भी सहायक भूमिकाओं में हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण का कैमियो भी है. विजय सेतुपति विलेन की भूमिका में हैं और शाहरुख खान का फिल्म में डबल रोल है।
Also Read: Greater Noida West: NCR के घर खरीदारों के लिए एक अच्छा विकल्प