Anand Mahindra की किस्मत कैसे एक झटके में बदल गई, खुद Twitter पर लिखी कहानी

देश के बड़े बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने एक बड़ा खुलासा किया है। जिसमें उन्होंने अपने एक ऐसे डर के बारे में बात की है, जिसके बारे में कोई नहीं जानता। सोशल मीडिया पर एकदम एक्टिव रहने वाले आनंद महिंद्रा को अक्सर हम ऐसे वीडियो डालते हुए देखते हैं जो मोटिवेशनल होती है, एनर्जी से भरी होती है आ फिर वो अपनी जिंदगी से जुड़े किस्से और तजुर्बे शेयर करते हैं। लेकिन इस बार महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने कुछ ऐसा शेयर किया है। जिसको जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे। अपनी कंपनी को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाने वाले आनंद महिंद्रा की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्हें ऐसा डर सताया था जो किसी भी आम आदमी ने कभी न कभी फेस जरूर किया होगा। सोशल मीडिया पर आनंद महिंद्रा ने एक ऐसा किस्सा शेयर किया है, जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।

Advertisement
Anand Mahindra की किस्मत कैसे एक झटके में बदल गई, खुद Twitter पर लिखी कहानी
Anand Mahindra की किस्मत कैसे एक झटके में बदल गई, खुद Twitter पर लिखी कहानी

By Harsh Verma:

देश के बड़े बिजनेसमैन Anand Mahindra ने एक बड़ा खुलासा किया है। जिसमें उन्होंने अपने एक ऐसे डर के बारे में बात की है, जिसके बारे में कोई नहीं जानता। सोशल मीडिया पर एकदम एक्टिव रहने वाले आनंद महिंद्रा को अक्सर हम ऐसे वीडियो डालते हुए देखते हैं जो मोटिवेशनल होती है, एनर्जी से भरी होती है आ फिर वो अपनी जिंदगी से जुड़े किस्से और तजुर्बे शेयर करते हैं। लेकिन इस बार महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने कुछ ऐसा शेयर किया है। जिसको जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे। अपनी कंपनी को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाने वाले आनंद महिंद्रा की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्हें ऐसा डर सताया था जो किसी भी आम आदमी ने कभी न कभी फेस जरूर किया होगा। सोशल मीडिया पर आनंद महिंद्रा ने एक ऐसा किस्सा शेयर किया है, जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। कैसे एक कार की सफलता या फिर विफलता पर आनंद महिंद्रा का पूरा करियर टिका रहा। उन्होंने इस दिलचस्प किस्से के बारे में बताया है। उनकी बिजनेस स्ट्रेटर्जी से  SUV कार ने न सिर्फ महिंद्रा की गाड़ियों को आम लोगों के बीच पॉपुलर कर दिया बल्कि आनंद महिंद्रा के करियर में भी उसका अहम रोल रहा है। आइये जानते हैं उन्होंने क्या बताया?

Also Read: HDFC के बाद अब IDFC का मर्जर, 6 महीने में शेयर दे चुका है 32% रिटर्न

महिंद्रा एंड महिंद्रा ऑटोमोबाइल ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने खुद इस बारे में सोशल मीडिया पर यह किस्सा शेयर किया है। उन्होंने कहा कि अगर महिंद्रा स्कॉर्पियो SUV फ्लॉप हो जाती, तो बोर्ड उन्हें उनकी ही कंपनी से बाहर निकाल देता। अगर स्कॉर्पियो सफल नहीं होता वो आज महिंद्रा कंपनी के चेयरमैन नहीं होते । उन्होंने महिंद्रा की SUV को कंपनी का भरोसेमंद साथी और अपने लिए योद्धा बताते हुए लिखा कि इस कार ने हमेशा उनका साथ दिया। अगर ये कार फ्लॉप हो जाती तो बोर्ड उन्हें नौकरी से निकाल देता। उन्होंने अपनी चेयरमैन की कुर्सी और अपने सफल करियर का श्रेय स्कॉर्पियो को दिया।

अगर स्कॉर्पियो सफल नहीं होता वो आज महिंद्रा कंपनी के चेयरमैन Anand Mahindra नहीं होते

महिंद्रा के ट्वीट को ट्विटर पर यूजर्स से काफी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। कई लोगों ने महिंद्रा की ईमानदारी और जोखिम लेने की इच्छाशक्ति के लिए उनकी जमकर तारीफ की है। वहीं कई लोगों ने स्कॉर्पियो को एक शानदार कार बताया। आपको बता दें कि महिंद्रा स्कॉर्पियो कंपनी की सबसे बड़ी सफलता में से एक है। कंपनी ने इसे साल 2002 में लॉन्च किया गया था। स्कॉर्पियो के हर एक नए मॉडल पर आनंद महिंद्रा ने खुद बारीकी से नजर रखी। इस कार की डिजाइनिंग से लेकर उसके टेस्ट ड्राइव तक आनंद महिंद्रा जुटे रहे। उन्होंने पर्सनली इस कार अपनेपन से तैयार करने की कोशिश की है। यहां तक के आनंद महिंद्रा खुद इसके रोड ट्रायल के लिए जाते रहे हैं। ऐसे में ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि आज महिंद्रा की गाड़ियां खास तौर पर स्कॉर्पियो जिस मुकाम पर है उसके लिए सारा श्रेय आनंद महिंद्रा को ही जाता है।

Also Read: जब Anand Mahindra को बुक करनी पड़ गई कैब !

Read more!
Advertisement