Gold Rates Today: चीन की मांग, भू-राजनीतिक जोखिम, आखिर क्यों आसमान पर है सोना?

चीन में सोने की खरीददारी का सिलसिला जारी है। लगातार 16 महीनों से, पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (PBC) लगातार सोना खरीद रहा है। अगर चीन ऐसे ही सोना खरीदता रहा तो अगले 2023 में बाकी सभी केंद्रीय बैंकों से आगे निकल जाएगा। हालांकि दुनियाभर के बाकी केंद्रीय बैंक भी सोना खरीद रहे हैं।

Advertisement
शुक्रवार की सुबह सोने की कीमतें 72,678 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गईं
शुक्रवार की सुबह सोने की कीमतें 72,678 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गईं

By Ankur Tyagi:

आजकल लोग आपस में एक सवाल पूछ रहे हैं, क्या आपके पास भी सोना है? शुक्रवार की सुबह सोने की कीमतें 72,678 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गईं। शुक्रवार को सुबह करीब 9.45 बजे जून वायदा 804 रुपये बढ़कर 72,448 रुपये पर कारोबार कर रहा था। आज की तेजी अमेरिका में पीपीआई इनफ्लेशन के कमजोर आंकड़ों के कारण आई । हाल के महीनों में सोने की कीमतों में तेजी आई है, जो करीब 28% बढ़कर 87 प्रति औंस हो गई है। सोने के बाद अब चांदी भी भाग रहा है।

Also Read: Reliance Infra Share Price Today; इस स्टॉक में बवाल क्यों मचा है?

लेकिन हाल की तेजी का एक और बड़ा कारण है। चीन में सोने की खरीददारी का सिलसिला जारी है। लगातार 16 महीनों से, पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (PBC) लगातार सोना खरीद रहा है। अगर चीन ऐसे ही सोना खरीदता रहा तो अगले 2023 में बाकी सभी केंद्रीय बैंकों से आगे निकल जाएगा। हालांकि दुनियाभर के बाकी केंद्रीय बैंक भी सोना खरीद रहे हैं। चीन के आधिकारिक स्वर्ण भंडार में 314 टन की वृद्धि हुई, जो अक्टूबर 2022 में 1,948 टन से 16.1% बढ़कर मार्च 2024 में 2,262 टन हो गया है।

Read more!
Advertisement