Godrej Industries का मुनाफा 81% बढ़ा, एक साल में 79.39% चढ़ा शेयर

नतीजों के बाद गोदरेज इंडस्ट्रीज के शेयर में गिरावट देखने को मिली। कंपनी का शेयर (मंगलवार, 13 अगस्त) 1.12% गिरकर 888.95 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। गोदरेज के शेयर ने पिछले 6 महीने में 9.02% और एक साल में 79.39% का रिटर्न दिया है।

Advertisement
Godrej Industries Limited को वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में 322.49 करोड़ रुपए का मुनाफा (कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट) हुआ है
Godrej Industries Limited को वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में 322.49 करोड़ रुपए का मुनाफा (कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट) हुआ है

By BT बाज़ार डेस्क:

Godrej Industries Limited को वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में 322.49 करोड़ रुपए का मुनाफा (कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट) हुआ है। एक साल पहले की समान तिमाही के मुकाबले इसमें 81.11% की बढ़ोतरी हुई है। Q1FY24 (वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही) में कंपनी को 178.06 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। कंपनी के संचालन से कॉन्सोलिडेटेड रेवेन्यू की बात करें तो अप्रैल-जून तिमाही में यह 4,247.93 करोड़ रुपए रहा है। सालाना आधार पर इसमें 5.72% की कमी आई है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 4,505.66 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। वस्तुओं और सेवाओं को बेचने से मिली राशि को रेवेन्यू या राजस्व कहा जाता है।

Also Read: Nykaa का मुनाफा 152% बढ़कर ₹13.64 करोड़ रूपए हुआ, कंपनी के शेयर ने एक साल में दिया 40% रिटर्न

गोदरेज लिमिटेड की टोटल इनकम 7.48% बढ़ी 

अप्रैल-जून तिमाही में गोदरेज इंडस्ट्रीज की टोटल इनकम सालाना आधार पर 7.48% बढ़कर 5,259.41 करोड़ रुपए रही। वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 4,893.40 करोड़ रुपए रही थी। वहीं, इस दौरान कंपनी का टोटल एक्सपेंस यानी खर्च 4,447.51 करोड़ रुपए रहा।

नतीजों के बाद गिरा गोदरेज का शेयर 

नतीजों के बाद गोदरेज इंडस्ट्रीज के शेयर में गिरावट देखने को मिली। कंपनी का शेयर (मंगलवार, 13 अगस्त) 1.12% गिरकर 888.95 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। गोदरेज के शेयर ने पिछले 6 महीने में 9.02% और एक साल में 79.39% का रिटर्न दिया है। यह शेयर इस साल यानी 1 जनवरी 2024 से अब तक 13.98% चढ़ा है। कंपनी का मार्केट-कैप 29,940 करोड़ रुपए है।

Read more!
Advertisement