FOMC पर टिकी निगाहें, दायरे में रहा बाज़ार

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में लगातार 10 बढ़ोत्तरी के बाद इस बार इसका पॉज का बटन दब सकता है। अमेरिका में महंगाई से काफी राहत मिलने के बाद अब इस बात की उम्मीद जगी है कि फेड की बैठक में शायद इस बार ब्याज दरें ना बढ़ें। मई में अमेरिका में रिटेल महंगाई दर 4% रही है, जो कि मार्च 2021 के बाद से सबसे कम है, ब्लूमबर्ग में छपी रिपोर्ट के मुताबिक फेड की आज आने वाली पॉलिसी से पहले महंगाई के मोर्चे पर मिली इस राहत का फायदा ब्याज दरों पर रोक के रूप में दिख सकता है।

Advertisement
FOMC पर टिकी निगाहें, दायरे में रहा बाज़ार
FOMC पर टिकी निगाहें, दायरे में रहा बाज़ार

By BT बाज़ार डेस्क:

US Federal Reserve ब्याज दरों में लगातार 10 बढ़ोत्तरी के बाद इस बार इसका पॉज का बटन दब सकता है। अमेरिका में महंगाई से काफी राहत मिलने के बाद अब इस बात की उम्मीद जगी है कि फेड की बैठक में शायद इस बार ब्याज दरें ना बढ़ें।
 मई में अमेरिका में रिटेल महंगाई दर 4% रही है, जो कि मार्च 2021 के बाद से सबसे कम है, Bloomberg में छपी रिपोर्ट के मुताबिक फेड की आज आने वाली पॉलिसी से पहले महंगाई के मोर्चे पर मिली इस राहत का फायदा ब्याज दरों पर रोक के रूप में दिख सकता है।

Also Read: Adani Group को लेकर श्रीलंका सरकार का बड़ा दावा

दो दिन की बैठक के बाद अब फेड के अधिकारी इस बात पर राहत की सांस ले सकते हैं कि महंगाई के आंकड़े उनके अनुमानों के मुताबिक आए हैं, हालांकि वो तब यही कहेंगे कि महंगाई अब भी उनके 2% के लक्ष्य से ज्यादा है, फिर अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में लगातार 10 बढ़ोतरियों के बाद इस बार इसका पॉज बटन तो दबा ही सकता है, क्योंकि उसकी कोशिशें बिल्कुल सही दिशा में हैं।

US Federal Reserve ब्याज दरों में लगातार 10 बढ़ोत्तरी के बाद इस बार इसका पॉज का बटन दब सकता है

हैरिस फाइनेंशियल के जैमी कॉक्स का कहना है कि दरों पर रोक लगाने के लिए CPI के आंकड़े फेड के लिए सबकुछ हैं, सभी कैटेगरी में डेफ्लेशन या/डिसइंफ्लेशन है, अगर जून में ये ट्रैजेक्टरी रहती है तो आगे और सख्ती की जरूरत नहीं होगी। अमेरिकी फेड की वजह से आज भारतीय शेयर बाजार में भी दायरे में कारोबार रहा। भारतीय बाजार भी शायद अमेरिकी फेड के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

Also Read: EV का बढ़ रहा है बोलबाला, भारत में जमकर आ रहा है पैसा

Read more!
Advertisement