Dev Anand House: आखिर परिवार ने देव आनंद के 73 साल पुराने घर को क्यों बेच दिया?

देव आनंद ने यह सपनों का आशियाना 1950 में बनाया था। यानी इस घर के पूरे 73 साल हो गए है। उनका यह घर मुबंई के पॉश इलाके में है। बताया जाता है कि उनका यह घर काफी शानदार था। उनके घर के पास माधुरी दीक्षित और डिंपल कपाडिया भी रहा करती थी।

Advertisement
देव आनंद के परिवार ने घर को बेचना का फैसला लिया
देव आनंद के परिवार ने घर को बेचना का फैसला लिया

By BT बाज़ार डेस्क:

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता Dev Anand को कौन नहीं जानता होगा? इस वेटरन एक्टर की एक्टिंग की जितनी ज्यादा तारीफ कि जाए उतना कम है? एक से बढ़कर एक यादगार फिल्में देने वाले देव आंनद के बारे कई कहानियां भी मशहूर हैं? ऐसा कहा जाता है कि कोर्ट ने इन्हें काले कपडे़ पहन ने के लिए मना कर दिया था। इनका निधन हुए एक अरसा हो गया है लेकिन देव आनंद एक बार फिर चर्चाओं का विषय बन गए हैं।

Also Read: DDA Housing Projects: Delhi में घर का सपना ऐसे होगा पूरा, करना होगा ये काम !

मामला है देव आनंद का घर। जी हां देव आनंद ने जिस घर में अपने 40 साल बिताए। अब वो बिक चुका हैं। जानकारी के अनुसार देव आनंद इस बंगले में अपनी पत्नी कल्पना कार्तिक, बेटे सुनील और बेटी देविना के साथ रहते थे। अब यह घर लंबे समय से खाली था क्योंकि देव आनंद की पत्नी अपनी बेटी के साथ ऊटी में रहने लगी है और उनका बेटा अब अमेरिका में शिफ्ट हो गया है। जिस के वजह से देव आनंद के परिवार ने इस घर को बेचना का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि देव आनंद का घर एक रियल स्टेट कंपनी ने खरीदी है। अब यह कंपनी देव आनंद का घर तोड़ कर वहां 22 मंजिला फ्लैट बनाएगी। इस घर को खरीदने के लिए रियल एस्टेट कंपनी ने एक मोटा रकम दिया है। कंपनी ने इस घर को 400 करोड़ में खरीदा है।

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता Dev Anand

देव आनंद ने यह सपनों का आशियाना 1950 में बनाया था। यानी इस घर के पूरे 73 साल हो गए है। उनका यह घर मुबंई के पॉश इलाके में है। बताया जाता है कि उनका यह घर काफी शानदार था। उनके घर के पास माधुरी दीक्षित और डिपल कपाडिया भी रहा करती थी। अगर आपको याद हो तो देव आनंद से पहले राजेश खन्ना और राज कपूर का भी घर बिक चुका है।

Also Read: मोदी सरकार का असली सरप्राइज अभी बाकी है !

Read more!
Advertisement