BT Bazaar Exclusive: भारतीय बाबाओं की दुनिया और उनका व्यापार

हाथरस में हुई दुखद भगदड़ ने 121 लोगों की जान ले ली, जिससे भोले बाबा राष्ट्रीय मीडिया की हेडलाइन में आ गए। बाद में लोगों ने उनके रसूख और पैसे की बात शुरू कर दी। लेकिन भारत में अध्यात्म में बाबाओं का महत्व काफी बड़ा है और साथ ही इन बाबाओं की नेटवर्थ बाकी बिजनेसमैन की तरह बढी है। कई बाबाओं के रिकॉर्ड खराब है और तो कई बाबाओ के अच्छे भी है लेकिन नेटवर्थ के मामले में बाबा आपस में भी एक दूसरे को टक्कर देते हुए दिखाई देते हैं।

Advertisement
सुर्खियों में रहने वाले भारतीय बाबा
सुर्खियों में रहने वाले भारतीय बाबा

By Aryan Jakhar, BT बाज़ार डेस्क:

हाथरस में हुई दुखद भगदड़ ने 121 लोगों की जान ले ली, जिससे भोले बाबा राष्ट्रीय मीडिया की हेडलाइन में आ गए। बाद में लोगों ने उनके रसूख और पैसे की बात शुरू कर दी। लेकिन भारत में अध्यात्म में बाबाओं का महत्व काफी बड़ा है और साथ ही इन बाबाओं की नेटवर्थ बाकी बिजनेसमैन की तरह बढी है। कई बाबाओं के रिकॉर्ड खराब है और तो कई बाबाओ के अच्छे भी है लेकिन नेटवर्थ के मामले में बाबा आपस में भी एक दूसरे को टक्कर देते हुए दिखाई देते हैं। 

1. Nithyananda Dhyanpeetham Foundation - नित्यानंद ध्यानपीठम फाउंडेशन (संस्थान) के दुनिया भर में मंदिर, गुरुकुल और आश्रम हैं। इस संस्थान की स्थापना स्वामी नित्यानन्द ने सन् 2000 में कर्नाटक के बिदादी में की थी। कथित तौर पर माना जाता है कि उनकी कुल संपत्ति क़रीब 10 हज़ार करोड़ रुपए हैं। नित्यानंद के खिलाफ देश में कई मामले में दर्ज है और फिलहाल ये विदेश में हैं।

2. Sri Sri Ravishankar: श्री श्री रविशंकर आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक, दुनिया के सबसे प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरुओं में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्री श्री रविशंकर की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 1000 करोड़ रुपये है, जो साल 2022 तक की है। 

3. स्वामी रामदेव:  स्वामी रामदेव पतंजलि योगपीठ के सह-संस्थापक और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के अध्यक्ष हैं। बता दें कि बाबा राम देव भारत के सबसे अमीर योग गुरूओं में से एक हैं। साल 2023 में, उनकी अनुमानित नेट वर्थ क़रीब ₹1,400 करोड़ थी।

Also Read: BTTV EXCLUSIVE: 'कॉर्पोरेट माफिया, राजनीतिक माफिया पतंजलि को निशाना बना रहे हैं'- स्वामी रामदेव

4. Acharya Balkrishna: Acharya Balkrishna Patanjali Ayurved की 94% हिस्सेदारी के मालिक हैं। Forbes की एक रिपोर्ट के अनुसार, मई 2021 तक Acharya Balkrishna की कुल संपत्ति $2.3 बिलियन (लगभग ₹18,400 करोड़) थी। आचार्य बालकृष्ण की कुल अनुमानित संपत्ति लगभग 29,680 करोड़ रुपये (लगभग 3.4 बिलियन डॉलर) आंकी गई है, जो उन्हें भारत के सबसे धनी व्यक्तियों में से एक बनाती है। Acharya Balkrishna के पास Patanjali Ayurved, Divya Pharmacy, Patanjali Yogpeeth Trust, Divya Yog Mandir Trust और कुछ अन्य कंपनियों का स्वामित्व या प्रबंधन है। 

5. Asaram Bapu: आसाराम बापू द्वारा दुनिया भर में 350 आश्रम संचालित हैं। इतना ही नहीं इसके अलावा उनके पास क़रीब 17,000 बाल संस्कार केंद्र भी हैं। बताया जाता है कि आसाराम बापू के पास अनुमानित 10 हज़ार करोड़ से अधिक की बेनामी संपत्ति है।

6. Sadguru: सद्गुरु की संपत्ति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन अनुमानों के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 10 हज़ार करोड़ रुपए के क़रीब बताई जाती है। उनके रहने का ठिकाना मुख्य रूप से ईशा फाउंडेशन का परिसर ही है।

7. भोले बाबा: भोले बाबा उत्तर प्रदेश में कई आलीशान आश्रमों के मालिक हैं। कई मीडिया रिपोर्ट के दावों को माने तो बाबा के पास क़रीब 100 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति है। दावे के मुताबिक़ बिछवाँ आश्रम की ज़मीन की क़ीमत क़रीब 4 करोड़ रुपए हैं, इस आश्रम में 6 कमरे भोले बाबा और उनकी पत्नी के लिये रिज़र्व रखे गए हैं। भोले बाबा ने उत्तर प्रदेश राज्य में 24 आश्रम बना रखे हैं।

Read more!
Advertisement