Bihar को पहली बार मिलने जा रहा है वंदे भारत का सौगात, पटना से रांची के बीच चलेगी

बिहार राज्य को पहली बार एक बड़ी खुशखबरी मिली है। अब वंदे भारत पटना और रांची के बीच चलेगी। इस ट्रेन के द्वारा पटना से रांची के बीच यात्रा करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन के उपयोग से बिहार के लोगों को कई लाभ मिलेंगे। पहले तो यह यात्रा का समय कम करेगी और लोग अपने गंतव्यों तक तेजी से पहुंच सकेंगे। इसके अलावा, इस ट्रेन के द्वारा यात्रा करने से पर्यटकों को बिहार के आकर्षण स्थलों की यात्रा करने का भी अवसर मिलेगा।

Advertisement
Bihar को पहली बार मिलने जा रहा है वंदे भारत का सौगात
Bihar को पहली बार मिलने जा रहा है वंदे भारत का सौगात

By BT बाज़ार डेस्क:

Bihar राज्य को पहली बार एक बड़ी खुशखबरी मिली है। अब वंदे भारत Patna और Ranchi के बीच चलेगी। इस ट्रेन के द्वारा पटना से रांची के बीच यात्रा करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन के उपयोग से बिहार के लोगों को कई लाभ मिलेंगे। पहले तो यह यात्रा का समय कम करेगी और लोग अपने गंतव्यों तक तेजी से पहुंच सकेंगे। इसके अलावा, इस ट्रेन के द्वारा यात्रा करने से पर्यटकों को बिहार के आकर्षण स्थलों की यात्रा करने का भी अवसर मिलेगा। यह ट्रेन बिहार के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। वहीं, इससे पर्यटन क्षेत्र में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है, जो राज्य के आर्थिक विकास को बढ़ावा देगी। 

Also Read: Railway ने की बड़ी घोषणा, 2024 तक वंदे भारत में होंगे स्लीपर कोच

देश में अलग-अलग रूट पर जल्‍द 5 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन शुरू होने वाला है, इनमें से दो ट्रेन Madhya Pradesh में शुरू होंगी। पहली बार वंदे भारत ट्रेन की सौगात ब‍िहार को भी म‍िलने वाली है। पटना और रांची के बीच चलने वाली सेमी हाई स्‍पीड ट्रेन को 27 जून को हरी झंडी द‍िखाई जाएगी। ट्रेन के 2 ट्रायल रन पूरे हो गए हैं, दोनों ट्रायल रन के दौरान दो से तीन जगह ट्रैक पर जानवर आ गए। सूत्रों का दावा है क‍ि नियमित परिचालन से पहले एक और ट्रायल रन कराए जाने की तैयारी है। इस बीच ट्रेन के आध‍िकार‍िक रूप से चलने का शेड्यूल तैयार हो गया है। जल्‍द इस बारे में रेलवे की तरफ से आध‍िकार‍िक जानकारी दी जाएगी। सूत्रों ने बताया क‍ि ट्रेन को हफ्ते में छह द‍िन चलाया जाएगा। मंगलवार के द‍िन इसका यह नहीं चलेगी। ट्रेन रोजाना पटना जंक्शन से सुबह 7 बजे चलकर दोपहर 1 बजे रांची और 1.20 पर Hatia स्टेशन पहुंचेगी।

देश में अलग-अलग रूट पर जल्‍द 5 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन शुरू होने वाला है

वापसी में हटिया से 3.55 बजे और रांची से 4.15 पर चलकर रात 10.10 बजे पटना पहुंच जाएगी। पटना से रांची के बीच की 385 क‍िमी की दूरी को तय करने में ट्रेन को 6 घंटे 15 म‍िनट का समय लगेगा। इस ह‍िसाब से ट्रेन की औसतन रफ्तार 61 किमी प्रति घंटा की होगी। सूत्रों का यह भी दावा है क‍ि ट्रेन के क‍िराये को लेकर भी बात फाइनल हो गई है। हालांक‍ि इसको लेक‍र भी अभी आध‍िकार‍िक ऐलान नहीं क‍िया गया है। पटना से रांची के सफर के ल‍िए यात्रियों को एग्जीक्यूटिव क्लास में 1,760 रुपये और चेयरकार के लिए 890 रुपये का भुगतान करना होगा। ट्रेन के क‍िराये में कैटर‍िंग की राश‍ि नहीं जोड़ी गई है। यात्री अगर चाहे तो अपनी इच्‍छा के अनुसार भुगतान करके खाने या नाश्‍ते का ऑर्डर कर सकते हैं। ट्रेन में दो लोको पायलट के साथ 530 यात्रियों की यात्रा करने की क्षमता होगी। ट्रेन 128 से 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। आपको बता दें फ‍िलहाल देशभर में अलग-अलग रूट पर 18 वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं। पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन 2019 में नई दिल्ली-कानपुर-इलाहाबाद-वाराणसी मार्ग पर किया गया था।

Also Read: Railway में होगी अब अडानी ग्रुप की एंट्री, ट्रैनमैन को खरीदने की तैयारी में ग्रुप

Read more!
Advertisement