UNO MINDA का बड़ा फैसला, हिस्सा खरीद को मंजूरी

भारत, एशिया, दक्षिण और उत्तरी अमेरिका और यूरोप में स्थित प्रमुख भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय ओईएम को ऑटोमोटिव कंपनियों को पार्ट्स की सप्लाई होती है। 20 से अधिक श्रेणियों का निर्माण और आपूर्ति करती हैं। इंडोनेशिया, वियतनाम, स्पेन और मैक्सिको में विदेशी विनिर्माण सुविधाओं के साथ वैश्विक स्तर पर 73 से अधिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है।

Advertisement
UNO MINDA का बड़ा फैसला, हिस्सा खरीद को मंजूरी
UNO MINDA का बड़ा फैसला, हिस्सा खरीद को मंजूरी

By BT बाज़ार डेस्क:

UNO MINDA को बोर्ड ने हिस्सा खरीदने की मंजूरी दे दी है। कंपनी की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला हुआ है। GMBH में और हिस्सा खरीदने को मंजूरी दे दी है। आपको बता दें कि सितंबर महीने की शुरुआत में 1 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया है। वहीं,  प्रमोटर निर्मल के मिंडा ने 25 अगस्त को कंपनी में 1.2% हिस्सेदारी बेची थी। निर्मल के मिंडा ने 602.02 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर ब्लॉक डील के जरिए 7,446,215 यूनो मिंडा के शेयर बेचे। 30 जून तक निर्मल के मिंडा की ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री में 22.54 फीसदी हिस्सेदारी थी।

Also Read: केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari के एक बयांन से बाज़ार में हलचल, गिरने लगे शेयर

यूरोपियन सब्सिडियरी में अतिरिक्त हिस्सा खरीद को बोर्ड की मंजूरी मिल गई है। UNO MINDA यूरोप GMBH में अतिरिक्त 3.81% हिस्सा खरीद को बोर्ड मंजूरी मिली है। UNO MINDA के शेयर का प्रदर्शन एक हफ्ते में शेयर 1 फीसदी टूटा है। एक महीने में 5 फीसदी बढ़ा है। तीन साल में शेयर ने 270 फीसदी का रिटर्न दिया है। यूनो मिंडा लिमिटेड ऑटो सेक्टर से जुड़ी है। कंपनी ऑटो कंपोनेंट बनाती है। ऑटोमोटिव स्विचिंग सिस्टम, ऑटोमोटिव लाइटिंग सिस्टम, ऑटोमोटिव म्युजिक सिस्टम, ऑटोमोटिव सीटिंग सिस्टम और अलॉय व्हील्स बनाती है। भारत, एशिया, दक्षिण और उत्तरी अमेरिका और यूरोप में स्थित प्रमुख भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय ओईएम को ऑटोमोटिव कंपनियों को पार्ट्स की सप्लाई होती है। 20 से अधिक श्रेणियों का निर्माण और आपूर्ति करती हैं। इंडोनेशिया, वियतनाम, स्पेन और मैक्सिको में विदेशी विनिर्माण सुविधाओं के साथ वैश्विक स्तर पर 73 से अधिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है।

UNO MINDA के शेयर का प्रदर्शन एक हफ्ते में शेयर 1 फीसदी टूटा है

Read more!
Advertisement