Akash Ambani और Shloka ने 'वेदा' रखा बेटी का नाम,कार्ड शेयर कर दी नाम की जानकारी
मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने 31 मई बेटी को जन्म दिया था। अब अंबानी परिवार ने एक कार्ड शेयर कर अपनी बेटी के नाम की जानकारी दी है। आकाश और उनकी पत्नी श्लोका ने अपनी बेटी का नाम वेदा आकाश अंबानी रखा है। वेदा का मतलब होता है- 'बहुत खूबसूरत'। आकाश और श्लोका दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। इससे पहले दिसंबर 2020 में उन्हें एक बेटा हुआ था, जिसका नाम पृथ्वी है।

Mukesh Ambani के बड़े बेटे Akash Ambani की पत्नी Shloka ने 31 मई बेटी को जन्म दिया था। अब अंबानी परिवार ने एक कार्ड शेयर कर अपनी बेटी के नाम की जानकारी दी है। आकाश और उनकी पत्नी श्लोका ने अपनी बेटी का नाम Veda Akash Ambani रखा है। वेदा का मतलब होता है- 'बहुत खूबसूरत'। आकाश और श्लोका दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। इससे पहले दिसंबर 2020 में उन्हें एक बेटा हुआ था, जिसका नाम Prithavi है। कार्ड में लिखा है- 'भगवान श्रीकृष्ण और Dhirubhai Ambani और Kokilaben Ambani के आशीर्वाद से पृथ्वी अपनी छोटी बहन वेदा आकाश अंबानी की जन्म की घोषणा करता है।' इस कार्ड में अंबानी और मेहता परिवार के सदस्यों का नाम है।
Also Read: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बेटी की हुई शादी, जानिए क्या करते हैं दामाद?
आकाश और श्लोका की शादी 9 मार्च 2019 को हुई थी। दोनों स्कूल फ्रेंड रहे हैं। उनकी स्कूलिंग Dhirubhai Ambani International School से हुई। श्लोका ने अमेरिका की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से एंथ्रोपॉलजी की पढ़ाई की। इसके बाद लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। श्लोका रोजी ब्लू फाउंडेशन की डायरेक्टर हैं। इस हीरा कंपनी के मालिक श्लोका के पिता Russell Mehta हैं। बिजनेस लेडी होने के साथ ही श्लोका एक सोशल वर्कर भी हैं।
उन्होंने 2015 में ConnectFor नाम से NGO शुरू किया था, जो कि जरूरतमंदों को शिक्षा, भोजन और घर उपलब्ध कराता है। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने नवंबर में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। उनकी शादी आनंद पीरामल से चार साल पहले हुई थी। ईशा और आनंद की बेटी का नाम आदिया और बेटे का नाम कृष्णा रखा गया है। मुकेश अंबानी के परिवार में अब चार छोटे बच्चे हो गए हैं।
Also Read: Hotstar फ्री में दिखाएगा ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप, कंपनी जियो सिनेमा की राह पर