नौकरी खोजने वाले फ्रेशर्स के लिए 2023 में उम्मीद की किरण

2023 की पहली छमाही के मुकाबले आईटी सेक्टर में फ्रेशर्स की हायरिंग 18 फीसदी घट गई है। वहीं ट्रैवल और हॉस्पिटेलिटी में फ्रेशर्स को नौकरी पर रखने की तादाद में 5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है आइए अब जानते हैं कि किन जॉब प्रोफाइल में फ्रेशर्स को सबसे ज्यादा मौके मिल रहे हैं।

Advertisement
नौकरी खोजने वाले फ्रेशर्स के लिए 2023 में उम्मीद की किरन
नौकरी खोजने वाले फ्रेशर्स के लिए 2023 में उम्मीद की किरन

By Harsh Verma:

हायरिंग के मोर्चे पर हमेशा से संघर्ष करने वाले फ्रेशर्स के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है। इस साल की पहली के मुकाबले जुलाई-दिसंबर छमाही के दौरान फ्रेशर्स के लिए रोजगार के मौकों में बढ़ोतरी होने का अनुमान टीमलीज एडटेक ने लगाया है। टीमलीज एडटेक ने 2023 की दूसरी छमाही के लिए जारी की अपनी एक्सटेंसिव करियर आउटलुक रिपोर्ट में दावा किया है कि फ्रेशर्स को नौकरी पर रखने के मामले में 2023 की दूसरी छमाही में इसी साल की पहली छमाही के मुकाबले 3 फीसदी का इजाफा हुआ है।

Also Read: DU University से Tesla तक का सफर, Vaibhav Taneja की कैसी रही ये Journey ?

इस दौरान नौकरी खोजने वाले उम्मीदवारों के सभी सेगमेंट्स में कुल मिलाकर 73 फीसदी उम्मीदवारों को नौकरी मिली जो 2023 की पहली छमाही में 68 फीसदी था। अगर फ्रेशर्स को सबसे ज्यादा नौकरी देने वाले सेक्टर्स की बात करें तो 59 फीसदी के साथ ई-कॉमर्स और टेक्नोलॉजी स्टार्टअप टॉप पर हैं इसके बाद 53 फीसदी के साथ टेलीकम्युनिकेशंसऔर 50 फीसदी के साथ इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं लेकिन आईटी इंडस्ट्री में नौकरी खोजने वाले फ्रेशर्स की मायूसी कम होने का नाम नहीं ले रही है। 2023 की पहली छमाही के मुकाबले आईटी सेक्टर में फ्रेशर्स की हायरिंग 18 फीसदी घट गई है। वहीं ट्रैवल और हॉस्पिटेलिटी में फ्रेशर्स को नौकरी पर रखने की तादाद में 5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है आइए अब जानते हैं कि किन जॉब प्रोफाइल में फ्रेशर्स को सबसे ज्यादा मौके मिल रहे हैं। इनमें शामिल हैं। डेवऑप्स इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, SEO एनालिस्टऔर यूएक्स डिजाइनर अगर शहरों के हिसाब से बात करें तो फ्रेशर्स को नौकरी देने के मामले में पहले नंबर पर बेंगलुरु है जहां दूसरी छमाही में 65 फीसदी को नौकरी मिली है। इसके बाद मुंबई में 61 फीसदी चेन्नई में 47 फीसदी और दिल्ली में 43 फीसदी फेशर्स को नौकरी मिली है।

IT इंडस्ट्री में नौकरी खोजने वाले फ्रेशर्स की मायूसी कम होने का नाम नहीं ले रही है

कुल मिलाकर जुलाई-दिसंबर 2022 छमाही के मुकाबले मौजूदा छमाही में फेशर्स को नौकरी पर रखने की तादाद 6 फीसदी बढ़ी है। इस रिपोर्ट में उन कोर्सेज का भी विस्तार से जिक्र किया गया है जिनके बाद नौकरी की संभावनाओं में इजाफा हो जाता है। इनमें शामिल हैं। डिजिटल मार्केटिंग, बिजनेस कम्युनिकेशन,डेटा साइंस, ब्लॉकचेन में सर्टिफिकेट कोर्स AI और ML में पीजी कोर्स रिपोर्ट में अब डिग्री अप्रेंटिसशिप का नया सेगमेंट जोड़ा गया है 18 अलग अलग सेक्टर्स की 737 छोटी मध्यम और बड़ी कंपनियों की राय के बाद ये सर्वे जारी किया गया है।

Also Read: आप भी पाना चाहते हैं फाइनेंशियल फ्रीडम, इन 5 बातों पर दें ध्‍यान

Read more!
Advertisement