केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari का बयान, कारों के लिए 6 Airbag अनिवार्य नहीं
देश में चलने वाली कारें कितनी सुरक्षित हैं अब यह भारतीय एजेंसी ही तय करेगी। इसके लिए भारतीय एजेंसी भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (Bharat NCAP या BNCAP) को एक अगस्त को लॉन्च किया जा चुका है। ये 1 अक्टूबर से सेफ्टी रेटिंग देना शुरू कर देंगी। पहले यह काम दो विदेशी कंपनियां करती थीं। बता दें कि कारों को 0 से 5 स्टार तक की रेटिंग दी जाती है।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari ने साफ कर दिया है कि सरकार कारों के लिए 6 एयरबैग अनिवार्य नहीं करेगी। सरकार ने पिछले साल कार में लोगों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए 1 अक्टूबर से कार के हर वैरिएंट में 6 एयरबैग्स को कम्पल्सरी किए जाने का प्रस्ताव रखा था। बुधवार को Delhi में हुए एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा, कई कंपनियां अब खुद ही 6 एयरबैग्स दे रही हैं। हम कारों के लिए छह एयरबैग का नियम अनिवार्य नहीं बनाना चाहते। भारत NCAP की शुरुआत हो चुकी है, अब मैन्युफैक्चरर्स खुद तय करेंगे कि उन्हें क्या करना है। लोग सुरक्षा को लेकर सजग हैं।
Also Read: केंद्रीय मंत्री Piyush Goyal का बड़ा दावा, भारत से ₹15.76 हजार करोड़ के ऑटो पार्ट्स खरीदेगी Tesla
जिस कार में 6 एयरबैग्स होंगे, लोग उसे ही चुनेंगे। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने बताया, देश में हर साल 5 लाख से ज्यादा एक्सीडेंट होते हैं। इनमें करीब 1.50 लाख लोग जान गंवा देते हैं। इनमें 60% 18 से 34 साल की उम्र के लोग होते हैं। इसलिए सेफ कार खरीदना जरूरी है। इसके साथ ही हम सड़कों को बेहतर करने पर काम कर रहे हैं। देश में चलने वाली कारें कितनी सुरक्षित हैं अब यह भारतीय एजेंसी ही तय करेगी। इसके लिए भारतीय एजेंसी भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (Bharat NCAP या BNCAP) को एक अगस्त को लॉन्च किया जा चुका है। ये 1 अक्टूबर से सेफ्टी रेटिंग देना शुरू कर देंगी। पहले यह काम दो विदेशी कंपनियां करती थीं। बता दें कि कारों को 0 से 5 स्टार तक की रेटिंग दी जाती है।