Tata Tiago EV vs Tata Punch EV: कौन है ज्यादा वैल्यू फॉर मनी? फीचर्स, रेंज और कीमत में समझें बड़ा फर्क
अगर आप 10 लाख रुपये के आसपास का बजट रखते हैं, तो टियागो ईवी का प्योर प्लस वेरिएंट और पंच ईवी का स्मार्ट 30 वेरिएंट लगभग एक ही कीमत यानी 9.5 से 9.7 लाख रुपये के दायरे में आते हैं। चलिए जानते हैं दोनों कार में से आपके लिए कौन सा अच्छा ऑप्शन है?

Tata Tiago EV vs Tata Punch EV: टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपनी नई टियागो ईवी (2026) बाजार में उतारी है। यह कंपनी की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार है, जिसमें कई नए अपडेट्स दिए गए हैं। हालांकि, कंपनी ने इसमें पुराना बैटरी पैक ही बरकरार रखा है, जिसका सीधा असर यह है कि कार की रेंज में कोई खास बदलाव नहीं आया है।
कीमत और वेरिएंट
नई टियागो ईवी की एक्स-शोरूम कीमत 6.99 लाख रुपये से शुरू होकर 11.14 लाख रुपये तक जाती है। ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से 19kWh और 24kWh बैटरी पैक के बीच चुनाव कर सकते हैं।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: Creta EV की बढ़ी मुश्किलें! Toyota की धाकड़ इलेक्ट्रिक SUV Urban Cruiser EBella भारत में लॉन्च - चेक करें प्राइस
बजट सेगमेंट में होने के कारण, अब यह कार टाटा पंच ईवी के साथ सीधी टक्कर में है। अगर आप 10 लाख रुपये के आसपास का बजट रखते हैं, तो टियागो ईवी का प्योर प्लस वेरिएंट और पंच ईवी का स्मार्ट 30 वेरिएंट लगभग एक ही कीमत यानी 9.5 से 9.7 लाख रुपये के दायरे में आते हैं।
Tata Tiago EV vs Tata Punch EV: कौन बेहतर?
प्रफॉर्मेंस के मामले में टाटा पंच ईवी बाजी मार ले जाती है। टियागो ईवी का 55kW पावर और 114 एनएम टॉर्क वाला मोटर है, जबकि पंच ईवी में 65kW की पावर और 154 एनएम का टॉर्क मिलता है।
इसके अलावा, पंच ईवी में 30kWh की बड़ी बैटरी है, जो 350 किलोमीटर की रेंज का दावा करती है। वहीं, टियागो ईवी 285 किलोमीटर की रेंज ही दे पाती है। साथ ही, पंच ईवी में IP67 रेटिंग वाली बैटरी सुरक्षा, बेहतर ग्राउंड क्लियरेंस और ज्यादा बूट स्पेस जैसे फायदे मिलते हैं।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: हीरो मोटोकॉर्प 3 जून को लॉन्च कर सकती है अपनी पहले फ्लेक्स-फ्यूल बाइक! हो सकती है पहली 100% एथेनॉल टू-व्हीलर
हालांकि, टियागो ईवी फीचर्स के मामले में ज्यादा आकर्षक पैकेज है। टाटा पंच ईवी के बेस मॉडल में इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे जरूरी फीचर्स की कमी है।
अगर आप एक फीचर-लोडेड कार चाहते हैं, तो टियागो ईवी आपके लिए बेहतर ऑप्शन साबित हो सकती है।
वहीं अगर आपकी प्रायोरिटी (Priority) रेंज और कार के साइज है तो पंच ईवी की ओर जाना ज्यादा समझदारी होगी।