Google Maps की इस छुपी हुई सेटिंग से हर महीने बच सकते हैं पेट्रोल-डीजल के पैसे, जानिए कैसे
Google Maps में एक ऐसा फीचर मौजूद है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। यह फीचर आपके सफर को आसान बनाने के साथ-साथ फ्यूल खर्च भी कम कर सकता है। जानिए इसे कैसे इस्तेमाल करें।

Google Maps fuel saving feature: आज के समय में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने लगभग हर वाहन मालिकों की चिंता बढ़ा दी है। ऑफिस जाना हो, बच्चों को स्कूल छोड़ना हो या रोजमर्रा के काम, गाड़ी चलाना पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा महंगा होता जा रहा है।
ऐसे में अगर कोई आपको बताए कि आपके मोबाइल में पहले से मौजूद एक सेटिंग हर महीने फ्यूल का खर्च कम कर सकती है, तो शायद आप भी उसे तुरंत ऑन करना चाहेंगे।
दरअसल, गूगल मैप्स में एक ऐसा फीचर मौजूद है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। इसका नाम है 'Fuel-efficient Routes'.
यह फीचर सिर्फ आपको मंजिल तक पहुंचाने का काम नहीं करता, बल्कि रास्ता चुनते समय यह भी ध्यान रखता है कि आपकी गाड़ी कम से कम फ्यूल खर्च करे।
लंबा रास्ता हमेशा महंगा नहीं होता
आमतौर पर जब हम गूगल मैप्स में किसी जगह का पता डालते हैं, तो ऐप हमें सबसे तेज या सबसे छोटा रास्ता दिखाता है। लेकिन जरूरी नहीं कि सबसे छोटा रास्ता सबसे किफायती भी हो। कई बार कम दूरी वाले रास्तों पर भारी ट्रैफिक, बार-बार रुकना, ज्यादा सिग्नल या चढ़ाई-उतराई होती है, जिससे गाड़ी ज्यादा पेट्रोल-डीजल खा जाती है। यहीं पर गूगल मैप्स का यह फीचर काम आता है।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: ग्राहकों को झटका! 1 जुलाई से महंगी हो जाएंगी टाटा की कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
Fuel-efficient Routes ऐसे रास्तों को प्राथमिकता देता है जहां ट्रैफिक कम हो, गाड़ी लगातार चल सके और बार-बार ब्रेक या एक्सिलरेटर का इस्तेमाल न करना पड़े। आसान शब्दों में कहें तो यह आपकी ड्राइव को ज्यादा स्मूद बनाने की कोशिश करता है, और स्मूद ड्राइविंग का सीधा मतलब है कम फ्यूल खर्च।
Google Maps में कहां मिलेगा यह ऑप्शन?
इस फीचर को चालू करना बेहद आसान है। इसके लिए गूगल मैप्स खोलें, अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें और Settings में जाएं। इसके बाद Navigation Settings में जाकर Prefer Fuel-Efficient Routes वाले ऑप्शन को ऑन कर दें। एक बार यह सेटिंग एक्टिव होने के बाद गूगल मैप्स हर बार आपको ऐसा रूट बताएगा जहां फ्यूल की बचत हो।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: कार की लाइफ बढ़ानी है तो अपनाएं ये 7 आसान टिप्स, नहीं बढ़ेगा मेंटेनेंस का खर्च और गाड़ी चलेगी सालों-साल
दिलचस्प बात यह है कि गूगल मैप्स अलग-अलग प्रकार की गाड़ियों के हिसाब से भी रूट सुझाने की कोशिश करता है। चाहे आपकी गाड़ी पेट्रोल से चलती हो, डीजल से या फिर हाइब्रिड हो, ऐप उसी के अनुसार अधिक किफायती ऑप्शन चुनने का प्रयास करता है।