scorecardresearch

Fed की ब्याज दरें बढ़ीं, क्या आगे रूक सकती हैं दरें?

US Fed ने एक बार फिर से ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी है। फेड के इस हाइक के बाद अब ब्याज दरें 5.00%-5.25% रेंज में पहुंच गई हैं।

Advertisement
USA Fed ने ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी
USA Fed ने ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी

USA Fed ने एक बार फिर से ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी है। फेड के इस हाइक के बाद अब ब्याज दरें 5.00%-5.25% रेंज में पहुंच गई हैं। हालांकि फेड ने इस बार अपनी कमेंट्री में कहा है कि हम आगे क्या करेंगे इसके बारे में कोई बात नहीं कर रहे हैं क्योंकि ये डेटा पर निर्भर करता है।

advertisement
Fed की पॉलिसी टाइट
Fed की पॉलिसी टाइट

मार्च 2022 के बाद फेड लगातार ब्याज दरों में बढोतरी कर रहा है। पॉवेल ने कहा कि महंगाई अभी भी एक समस्या बनी हुई है। इतनी ब्याज दरें बढने के बाद महंगाई के मार्चे पर उतनी सफलता नहीं मिल पाई जितनी कि मिलनी चाहिए थी। हालांकि महंगाई कम हो रही है लेकिन इसके कम होने की रफ्तार तेज नहीं हो पाई है।

Also Read: America के वित्त मंत्री के बयान से दुनिया में मचा हड़कंप

पॉवेल ने कहा कि फेड की पॉलिसी टाइट है और हम पहले ही काफी कुछ कर चुके हैं। हम इस बात से इनकार नहीं कर सकते हैं कि फेड ने महंगाई को काबू करने में कोई कदम नहीं उठाएं है। हालांकि हम उम्मीद करते हैं कि अब हम मंदी से बच सकते हैं।

USA ट्रेजरी यील्ड में गिरावट देखने को मिली
USA ट्रेजरी यील्ड में गिरावट देखने को मिली

पॉवेल से जब ये पूछा गया कि शेयर मार्केट ब्याज दरों में कमी का इंतजार कर रहा था। इस पर पॉवेल ने कहा कि कमेटी का मानना था कि महंगाई तेजी से कम नहीं होगी, इसमें समय लगेगा अभी रेट कट करना ठीक नहीं था।

इस समय फेड की ब्याज दरें 16 साल पहले आए फाइनेंशियल क्राइसिस जितनी हो गई हैं। फेड बार-बार ये कहता रहा था कि हम 2 प्रतिशत की महंगाई के टारगेट को फॉलो करेंगे लेकिन ब्याज दरें इतनी बढ़ने के बावजूद महंगाई अभी भी 2 प्रतिशत से ऊपर है।
फेड के बयान के बाद अमेरिकी बाजारों में शुरूआती तेजी आई लेकिन इसके बाद उन्होंने बढ़त को गंवा दिया। यूएस ट्रेजरी यील्ड में गिरावट देखने को मिली।