कैसे उत्तर प्रदेश बना भारत का सबसे तेज़ी से बढ़ता Infrastructure Hub? | CM Yogi Adityanath | CII Summit 2026
CII Annual Business Summit 2026 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने राज्य को भारत के सबसे बड़े infrastructure और investment hub के रूप में उभरता हुआ बताया। CM योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश को अब तक लगभग ₹50 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनमें से करीब 60% प्रस्तावों पर groundbreaking भी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि राज्य के पास 75,000 एकड़ का विशाल land bank उपलब्ध है, जो नए उद्योगों के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने expressway, airport, metro connectivity, freight corridor और logistics infrastructure में हुई तेज़ प्रगति को UP की सबसे बड़ी ताकत बताया। उनके अनुसार, भारत के expressway network में लगभग 60% हिस्सेदारी अकेले उत्तर प्रदेश की है। उन्होंने Noida International Airport, गंगा एक्सप्रेसवे, rapid rail, inland waterway और cargo logistics hub को UP के विकास का बड़ा आधार बताया।
