scorecardresearch
Advertisement

आशीष सूद का बड़ा ऐलान, दिल्ली के 924 कोचिंग सेंटरों की होगी सुरक्षा जांच

लखनऊ कोचिंग सेंटर हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने सख्त कदम उठाया है। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने राजधानी के 924 कोचिंग सेंटरों की सुरक्षा जांच के निर्देश दिए हैं। मुखर्जी नगर, राजेंद्र नगर और कटवरिया सराय समेत प्रमुख कोचिंग हब्स में संयुक्त टीमें निरीक्षण करेंगी। फायर सेफ्टी, इमरजेंसी एग्जिट, बिल्डिंग सुरक्षा और छात्रों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जांच होगी। आशीष सूद ने कहा कि कोचिंग संस्थानों के लिए स्पष्ट नियम, बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और फीस को लेकर पारदर्शिता सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि छात्रों को सुरक्षित और बेहतर माहौल मिल सके।