ईरान के खिलाफ जंग में ब्रेक! ट्रंप का ऐलान- 5 दिन तक ऊर्जा ठिकानों पर नहीं होगा हमला
ट्रंप ने ईरान के साथ जारी तनाव के बीच एक बड़ा कूटनीतिक कदम उठाते हुए अमेरिकी रक्षा विभाग को ईरानी पावर प्लांट्स और ऊर्जा ढांचे पर संभावित सैन्य हमलों को पांच दिनों के लिए टालने का निर्देश दिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी तनाव के बीच एक बड़ा कूटनीतिक कदम उठाते हुए अमेरिकी रक्षा विभाग को ईरानी पावर प्लांट्स और ऊर्जा ढांचे पर संभावित सैन्य हमलों को पांच दिनों के लिए टालने का निर्देश दिया है।
ट्रंप के अनुसार, यह निर्णय पिछले दो दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच हुई 'बेहद सकारात्मक और उत्पादक' बातचीत का परिणाम है। राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर इस बात की पुष्टि की कि दोनों देशों के बीच मिडिल ईस्ट के संघर्ष का पूर्ण समाधान निकालने के लिए गंभीर और विस्तृत चर्चा चल रही है, जो इस पूरे सप्ताह जारी रहने वाली है। ट्रंप ने उम्मीद जताई है कि इन वार्ताओं के माध्यम से क्षेत्र में जारी टकराव को पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है।

