scorecardresearch

Ghamasaan, The Revolutionaries, Heartbeats, Pyaar Aur Armaan S2 सहित ये फिल्में और वेब सीरीज हुई रिलीज

इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर थ्रिलर, क्राइम, हॉरर-कॉमेडी और रोमांस से भरपूर नया कंटेंट रिलीज हुआ है। Netflix, Prime Video, JioHotstar, ZEE5 और Amazon MX Player पर कई फिल्में और सीरीज दर्शकों का इंतजार कर रही हैं। वीकेंड प्लान करने से पहले जानिए इस हफ्ते क्या-क्या देख सकते हैं।

Advertisement

OTT Release this Week: वीकेंड आने वाला है और Netflix, Prime Video, JioHotstar और Zee5 पर कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो चुकी है जो आपके वीकेंड को मजेदार बनाएगी। थ्रिलर और क्राइम ड्रामा से लेकर हॉरर-कॉमेडी और रोमांस तक, इस बार दर्शकों के लिए कई तरह के ऑप्शन हैं। चलिए जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन सा नया कटेंट आया है। 

advertisement

The Revolutionaries (Amazon Prime Video)

प्राइम वीडियो की The Revolutionaries का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है। यह वेब सीरीज पीरियड ड्रामा संजीव सान्याल की नॉन-फिक्शन किताब पर आधारित है। कहानी चार युवा क्रांतिकारियों की है, जो ब्रिटिश शासन के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष का रास्ता चुनते हैं। सीरीज 1912 से 1920 के दशक तक भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के विस्तार को दिखाती है।

Ghamasaan (Zee5)

तिग्मांशु धूलिया की यह फिल्म IPS अधिकारी आदित्य की है, जो खतरनाक डकैत महाराज का पीछा करता है। दोनों के बीच चल रही यह जंग राजनीतिक भ्रष्टाचार, जातिगत तनाव और नैतिक उलझनों के बीच आगे बढ़ती है। खास बात यह है कि दोनों आमने-सामने कभी नहीं आते।

Ali Baba aur 40 Bhoot (JioHotstar)

यह एक हॉरर और कॉमेडी वेब सीरीज है। कहानी अलीशा की है, जो अपने पुरातत्वविद पिता के रहस्यमयी गायब होने की जांच करती है। इस दौरान उसकी मुलाकात अली से होती है, जो अलौकिक शक्तियों में विश्वास करता है। दोनों मिलकर प्राचीन आत्माओं, राक्षसों और एक छिपे श्राप से जुड़े खौफनाक रहस्य का पता लगाते हैं।

Chumbak (Netflix)

यह मुंबई की काल्पनिक Chumbak Colony में रहने वाले पांच परिवारों की कहानी है। घर अलग हैं, लेकिन जिंदगी एक-दूसरे से जुड़ी हुई है। परिवार का कोई समारोह देखते ही देखते पूरी कॉलोनी का कार्यक्रम बन जाता है, जबकि छोटी-सी बहस भी सबकी चर्चा का विषय बन जाती है।

Heartbeats, Pyaar Aur Armaan Season 2 (Amazon MX Player)

Heartbeats, Pyaar Aur Armaan Season 2 की कहानी भोपाल के Veridian Hospital में आगे बढ़ती है। डॉ. खुराना के एक रेजिडेंट को ट्रेनिंग देने के ऑफर के बाद अक्षत, सांझ और आदित्य के बीच मुकाबला शुरू होता है। इसी बीच एक मेडिकल स्कैम का खतरा कहानी में नया मोड़ लाता है।