scorecardresearch

IRCTC का नया टूर पैकेज! ₹19,900 में अयोध्या राम मंदिर, काशी और प्रयागराज के दर्शन, जानें पूरी डिटेल

अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के साथ काशी और प्रयागराज घूमने का प्लान बना रहे हैं? IRCTC आपके लिए खास रेल टूर पैकेज लेकर आया है। इसमें ट्रेन टिकट, होटल और खाने की सुविधा भी मिलेगी। जानिए कितना होगा खर्च, कहां से शुरू होगी यात्रा और क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • IRCTC का 5 रात और 6 दिन का खास धार्मिक टूर पैकेज ₹19,900 प्रति व्यक्ति से शुरू।
  • अयोध्या राम मंदिर, काशी विश्वनाथ, प्रयागराज संगम और सारनाथ घूमने का मिलेगा मौका।
  • - पैकेज में 3AC ट्रेन टिकट, होटल, AC कार, ब्रेकफास्ट, डिनर और ट्रैवल इंश्योरेंस शामिल।

अगर आप परिवार के साथ अयोध्या, काशी और प्रयागराज की धार्मिक यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो IRCTC का नया रेल टूर पैकेज आपके काम आ सकता है। इसमें यात्रियों को मंदिरों के दर्शन के साथ ट्रेन, होटल और खाने जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आइए जानते हैं कि इस पैकेज की कीमत कितनी है, यात्रा कहां से शुरू होगी और किन जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा।

advertisement

कितने रुपये में मिलेगा टूर पैकेज?

IRCTC ने 'राम मंदिर दर्शन विद काशी प्रयागराज रेल टूर' नाम से 5 रात और 6 दिन का पैकेज लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹19,900 प्रति व्यक्ति है। सिंगल शेयरिंग के लिए ₹40,500, डबल शेयरिंग के लिए ₹24,050 और ट्रिपल शेयरिंग के लिए ₹19,900 देने होंगे। 4 से 6 लोगों के ग्रुप में डबल शेयरिंग ₹21,550 और ट्रिपल शेयरिंग ₹19,000 है। बच्चों के लिए किराया ₹11,100 से ₹12,900 तक है। ये दरें GST सहित जुलाई से मार्च 2027 तक मान्य हैं।

कहां से शुरू होगी यात्रा?

यात्रा हर शनिवार शाम 5:45 बजे हावड़ा स्टेशन से शिप्रा एक्सप्रेस (22912) के जरिए शुरू होगी। यात्री बर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड और कोडरमा से भी ट्रेन पकड़ सकेंगे। 3AC में कन्फर्म टिकट मिलेगा।

प्रयागराज में क्या-क्या देख सकेंगे?

रविवार सुबह 7:30 बजे ट्रेन प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी। यहां त्रिवेणी संगम, इलाहाबाद किला और बड़े हनुमान मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। रात में प्रयागराज के होटल में ठहरने की व्यवस्था होगी।

अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन

सोमवार को यात्री करीब 170 किलोमीटर का सफर करके अयोध्या पहुंचेंगे। यहां राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमानगढ़ी और कनक भवन के दर्शन होंगे। शाम को सरयू नदी की आरती में शामिल होने का मौका मिलेगा।

काशी और सारनाथ में क्या होगा खास?

मंगलवार को अयोध्या से करीब 220 किलोमीटर दूर वाराणसी जाएंगे। यहां काशी विश्वनाथ मंदिर, विशालाक्षी मंदिर, नमो घाट, अस्सी घाट और दशाश्वमेध घाट घूमेंगे। बुधवार को सारनाथ में धमेक स्तूप और म्यूजियम देख सकेंगे। रात 8:20 बजे ट्रेन संख्या 22911 से वापसी होगी। गुरुवार सुबह 6:55 बजे हावड़ा पहुंचेंगे।

पैकेज में क्या मिलेगा और क्या नहीं?

पैकेज में 3AC टिकट, होटल, AC कार से घूमना, वेज ब्रेकफास्ट, डिनर, ट्रैवल इंश्योरेंस और टैक्स शामिल हैं। प्रयागराज, अयोध्या और वाराणसी में एक-एक रात होटल मिलेगा। हालांकि लंच, ट्रेन में खाना, स्पेशल दर्शन टिकट, एंट्री फीस और निजी खर्च अलग से देने होंगे।

कैसे करें बुकिंग?

बुकिंग IRCTC की वेबसाइट www.irctctourism.com पर की जा सकती है। पैकेज कोड EHR149A है। कैंसिलेशन पर यात्रा से बचे दिनों के हिसाब से चार्ज लगेगा। ज्यादा जानकारी के लिए कोलकाता कार्यालय के नंबर 8595904074 या 6290861600 पर संपर्क कर सकते हैं।

advertisement