Tata Play और Airtel DTH कनेक्शन से कौन से टीवी चैनल पर देख सकेंगे FIFA World Cup? चेक करें डिटेल्स
फीफा वर्ल्ड कप 11 जून से 19 जुलाई तक चलेगा। इस बार वर्ल्ड कप अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की मेजबानी में खेला जा रहा है। खास बात यह है कि पहली बार टूर्नामेंट में 32 नहीं बल्कि 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिससे यह अब तक का सबसे बड़ा फीफा वर्ल्ड कप बन गया है।

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का क्रेज इस वक्त पूरी दुनिया पर है। 39 दिन चलने वाले दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट को अगर आप डिजिटल पर नहीं बल्कि टीवी पर देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ खास चैनल लगाने होंगे।
बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप 11 जून से 19 जुलाई तक चलेगा। इस बार वर्ल्ड कप अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की मेजबानी में खेला जा रहा है। खास बात यह है कि पहली बार टूर्नामेंट में 32 नहीं बल्कि 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिससे यह अब तक का सबसे बड़ा फीफा वर्ल्ड कप बन गया है।
कौन से टीवी चैनल्स पर देख सकेंगे फीफा
भारत में आप फीफा वर्ल्ड कप 2026 को जी एंटरटेनमेंट के नए स्पोर्ट्स चैनलों Unite8 Sports 1, Unite8 Sports 1 HD, Unite8 Sports 2 और Unite8 Sports 2 HD पर लाइव देखा जा सकता है।
Tata Play पर
- Unite8 Sports 1 - चैनल नंबर 495
- Unite8 Sports 1 HD - चैनल नंबर 494
- Unite8 Sports 2 - चैनल नंबर 493
- Unite8 Sports 2 HD - चैनल नंबर 492
Airtel पर
- Unite8 Sports 1 - चैनल नंबर 301
- Unite8 Sports 1 HD - चैनल नंबर 300
- Unite8 Sports 2 - चैनल नंबर 302
- Unite8 Sports 2 HD - चैनल नंबर 303
मोबाइल, टैब और लैपटॉप पर कैसे देखें मैच?
अगर आप मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर ऑनलाइन मैच देखना चाहते हैं तो सभी मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग Zee5 पर उपलब्ध होगी।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: चाह कर भी सस्ते में नहीं देख पाएंगे FIFA World Cup! कंपनी कर रही है यूजर्स को महंगे प्लान लेने पर मजबूर
भारत में किस समय शुरू होंगे मैच?
वर्ल्ड कप के मेजबान देशों अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको और भारत के बीच टाइम जोन में करीब 10-12 घंटे का अंतर है। इस कारण भारत में अटलांटा के मैच रात 9:30, डालास और ह्यूस्टन के मैच रात 10:30, सैन फ्रांसिस्को, वैंकूवर और मोंटेरे के मैच सुबह 9:30 बजे खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच, दोनों सेमीफाइनल और फाइनल रात 12:30 बजे खेले जाएंगे।
किन क्लबों के सबसे ज्यादा खिलाड़ी खेलेंगे?
इस वर्ल्ड कप में कुछ बड़े फुटबॉल क्लब भी नजर आएंगे। बिजनेस टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक मैनचेस्टर सिटी ने 19 खिलाड़ियों के साथ सबसे ज्यादा खिलाड़ियों का चयन किया है, जो किसी भी क्लब के लिए वर्ल्ड कप में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। इसके अलावा बायर्न म्यूनिख के 18,आर्सेनल के 17,पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) से 17 और बार्सिलोना के 15 खिलाड़ी टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 पहली बार 48 टीमें भाग ले रही हैं, जिसके कारण दुनिया भर के 71 देशों के रिकॉर्ड 449 अलग-अलग क्लबों के कुल 1,248 खिलाड़ी इस टूर्नामेंट शामिल होंगे।

