scorecardresearch
Advertisement

Bus हो जाएंगी पूरी तरह Hightech!

जिस तरह से सड़क हादसों से बचाव के लिये देश में कई जगहों में संचालित हो रही बसों में एंटी-स्लीप अलार्म सिस्टम लाया गया। उसी तर्ज पर यूपी रोडवेज ने व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम अपनी लॉन्ग रूट की बसों में लगाया है। ऐसे में रामपुर डिपो की बसों को लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम से लैस किया गया। यानि अब मुख्यालय के कंट्रोल रूम को हर समय उनकी बस की लोकेशन और स्पीड का पता चलता रहेगा। यही नहीं अगर कोई इमरजेंसी होती है तो बस में लगाए गए पिन बटन के जरिये तुरंत मुख्यालय में आपातकालीन घटनाओं की जानकारी दी जा सकेगी।