scorecardresearch

X का सरकार के ऊपर बड़ा आरोप ! कुछ अकाउंट के पोस्ट को हटाने कहा, सिर्फ भारत में नहीं दिखेंगे ये पोस्ट और अकाउंट ?

ग्लोबल गवर्नेंस अफेयर्स ने लिखा,'कानूनी प्रतिबंधों के कारण हम सरकार के आदेश को प्रकाशित करने में असमर्थ हैं, लेकिन हमारा मानना है कि पारदर्शिता के लिए उन्हें सार्वजनिक करना जरूरी है।

Advertisement
केंद्र सरकार ने Elon Musk के सोशल मीडिया प्लेटफार्म X से कुछ अकाउंट और पोस्ट के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं
केंद्र सरकार ने Elon Musk के सोशल मीडिया प्लेटफार्म X से कुछ अकाउंट और पोस्ट के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं

केंद्र सरकार ने Elon Musk के सोशल मीडिया प्लेटफार्म X से कुछ अकाउंट और पोस्ट के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। X ने इस पर असहमति व्यक्त करते हुए कहा कि सिर्फ भारत में ये पोस्ट और अकाउंट नहीं दिखेंगे। एक्स के ग्लोबल गवर्नेंस अफेयर्स ने पोस्ट कर लिखा, 'भारत सरकार ने कार्यकारी आदेश जारी कर कहा है कि एक्स कुछ खातों और पोस्टों पर कार्रवाई करे, जो कि जुर्माना और कारावास सहित संभावित सजा के अधीन हैं। आदेश के तहत हमें भारत में इस तरह के खातों और पोस्ट को बंद करना है। हालांकि, हम इन कार्रवाइयों से असहमत हैं और मानते हैं कि इन पोस्टों के लिए भी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मान रखा जाना चाहिए।'

advertisement

एक्स ने फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन का हवाला दिया

फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन का हवाला देते हुए एलन मस्क की कंपनी ने लिखा, 'केंद्र सरकार के आदेश मानते हुए कंपनी इन अकाउंट्स और पोस्ट को केवल भारत में ही रोकेगी। हमारी, स्थिति के अनुरूप भारत सरकार के रोकने के आदेशों को चुनौती देने वाली एक रिट अपील पेंडिंग है। हमने अपनी नीतियों के अनुसार प्रभावित यूजर्स को इन कार्रवाइयों के बारे में बता दिया है।'

Also Read: Neuralink chip को लेकर Elon Musk ने ये क्या कह दिया ?

सरकार के आदेश को सार्वजनिक करना चाहता है प्लेटफार्म

ग्लोबल गवर्नेंस अफेयर्स ने लिखा,'कानूनी प्रतिबंधों के कारण हम सरकार के आदेश को प्रकाशित करने में असमर्थ हैं, लेकिन हमारा मानना है कि पारदर्शिता के लिए उन्हें सार्वजनिक करना जरूरी है। डिस्क्लोजर की इस कमी के कारण जवाबदेही में कमी आ सकती है।'

अक्टूबर 2022 में 44 विलियन डॉलर में खरीदा था ट्विटर

मस्क ने 27 अक्टूबर 2022 को 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर को खरीदा था। तब से उन्होंने उसमें कई बड़े बदलाव किए हैं, इसमें सबसे बड़ा बदलाव ट्विटर का नाम बदलकर X करने का रहा है। इसके अलावा उन्होंने शुरुआत में कई बड़े बदलाव किया, जो चर्चा में रहे थे।