कब लॉन्च होगा WhatsApp का Username वाला फीचर? जानिए कैसे करेगा काम और क्या होगा इसका फायदा
इस फीचर के आने के बाद यूजर्स को किसी से चैट करने के लिए अपना पर्सनल मोबाइल नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं होगी। साल 2009 में अपनी शुरुआत से ही व्हाट्सएप पूरी तरह फोन नंबर पर निर्भर रहा है, लेकिन यह नया अपडेट इस पहचान को पूरी तरह बदलने वाला है।

In Short
- WhatsApp जल्द लाएगा यूजरनेम फीचर, बिना नंबर शेयर किए चैट और कॉल संभव
- नया फीचर देगा बेहतर प्राइवेसी, यूजर्स अपनी यूनिक पहचान खुद चुन सकेंगे
- बिजनेस के लिए भी फायदा, @handle से कंपनियों से सीधे कनेक्ट कर सकेंगे
WhatsApp Username Feature: दुनियाभर में मशहूर मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप एक ऐसे बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है, जो प्राइवेसी के नजरिए से गेम-चेंजर साबित हो सकता है। मेटा के स्वामित्व वाला यह ऐप अब एक 'यूजरनेम' आधारित फीचर की टेस्टिंग कर रहा है।
इसके आने के बाद यूजर्स को किसी से चैट करने के लिए अपना पर्सनल मोबाइल नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं होगी। साल 2009 में अपनी शुरुआत से ही व्हाट्सएप पूरी तरह फोन नंबर पर निर्भर रहा है, लेकिन यह नया अपडेट इस पहचान को पूरी तरह बदलने वाला है।
कब तक लॉन्च होगा ये फीचर?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाट्सएप इस फीचर को जून 2026 के आसपास आधिकारिक तौर पर रोलआउट कर सकता है। हालांकि, कंपनी मेन लॉन्च से पहले यूजर्स को अपना पसंदीदा यूजरनेम रिजर्व या बुक करने का मौका दे सकती है। फिलहाल इस पर काम जारी है और कंपनी जल्द ही इसके बारे में और अधिक जानकारी देगी।
कैसे काम करेगा यूजरनेम और प्राइवेसी?
व्हाट्सएप ने पुष्टि की है कि यह नया फीचर यूजर्स को सुरक्षा की एक अतिरिक्त लेयर देगा। अब आप अपनी पसंद का एक यूनिक यूजरनेम चुन सकेंगे, जो आपकी पहचान बनेगा। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि आप बिना नंबर बताए न सिर्फ चैट कर पाएंगे, बल्कि वॉयस और वीडियो कॉल भी कर सकेंगे।
व्हाट्सएप के एक प्रवक्ता ने इस पर जानकारी देते हुए कहा कि हम भविष्य में व्हाट्सएप पर यूजरनेम लाने को लेकर उत्साहित हैं। इससे लोग अपना फोन नंबर शेयर किए बिना नए दोस्तों, ग्रुप्स और बिजनेस से जुड़ सकेंगे। उन्होंने आगे बताया कि यह फीचर पूरी तरह ऑप्शनल होगा, यानी यूजर खुद तय करेंगे कि उन्हें इसे इस्तेमाल करना है या नहीं।
बिजनेस और आम यूजर्स के लिए फायदे
पहले यह चर्चा थी कि यूजरनेम फीचर सिर्फ व्हाट्सएप बिजनेस खातों के लिए होगा, लेकिन अब साफ हो गया है कि यह सामान्य यूजर्स के लिए भी आएगा।
बिजनेस के मामले में व्हाट्सएप 'बिजनेस-स्कोप्ड यूजर आईडी' (BSUID) पेश कर रहा है। उदाहरण के लिए, अब ग्राहक सीधे @HDFCBank जैसे हैंडल खोजकर उनसे संपर्क कर पाएंगे। इससे ग्राहकों का कंट्रोल बढ़ेगा क्योंकि उन्हें किसी कंपनी से बात करने के लिए अपना नंबर देने की मजबूरी नहीं होगी। दूसरी तरफ, कंपनियों को भी अपनी ब्रांड पहचान बनाने में इससे मदद मिलेगी।

