scorecardresearch

ChatGPT और Gemini को पछाड़ने वाला Sarvam AI क्या है? देसी एआई के इन फीचर्स ने मचाई हलचल

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में आजकल भारतीय एआई, Sarvam AI की काफी चर्चा हो रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत के स्वदेशी Sarvam AI ने मशहूर और ताकतवर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म जैसे ChatGPT और Gemini को कुछ मामलों में पीछे छोड़ दिया है। 

Advertisement
Sarvam AI
Sarvam AI (File Photo)

Sarvam AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में आजकल भारतीय एआई, Sarvam AI की काफी चर्चा हो रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत के स्वदेशी Sarvam AI ने मशहूर और ताकतवर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म जैसे ChatGPT और Gemini को कुछ मामलों में पीछे छोड़ दिया है। 

कंपनी का कहना है कि उसने अपने लेटेस्ट मॉडल्स - Sarvam Vision और Bulbul V3 की मदद से इन ग्लोबल AI सिस्टम्स को परफॉर्मेंस के मामले में पछाड़ दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही Sarvam AI को लेकर टेक इंडस्ट्री में हलचल तेज हो गई है।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस भारतीय स्टार्टअप का AI हेल्थकेयर, एजुकेशन और फाइनेंस जैसी स्वदेशी इंडस्ट्रीज को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है। चलिए डिटेल में जानते हैं कि आखिर ये Sarvam AI क्या है और इसके फीचर्स क्या-क्या हैं?

क्या है Sarvam AI?

Sarvam AI एक भारतीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्टार्ट-अप और प्लेटफॉर्म है, जो भारत की भाषाओं, संस्कृति और जरूरतों के हिसाब से AI मॉडल डेवलप करता है। इसका मकसद स्वदेशी AI तैयार करना है जो भारतीय भाषाओं जैसे हिंदी, तमिल, तेलुगु आदि में बेहतर रिजल्ट दे, डॉक्यूमेंट पढ़े, आवाज से बात करे और रोजमर्रा के काम आसानी से करे। 

Sarvam AI टेक्स्ट और वॉयस दोनों मॉडल्स पर काम करता है। इसकी खासियत यह है कि यह भारतीय भाषाओं में भी प्रभावी तरीके से काम कर सकता है। हाल ही में कंपनी ने अपना एजेंट ऑर्केस्ट्रेशन स्टैक Sarvam Arya लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि इससे ऑटोमेटेड AI सिस्टम्स को रियल वर्ल्ड प्रोडक्शन यूज के लिए ज्यादा रिलायएबल बनाया जा सकता है।

ChatGPT, Gemeni को Sarvam AI ने कैसे पछाड़ा?

Sarvam AI  का Sarvam Vision मोडेल हाथ से लिखे डॉक्यूमेंट को समझने में ChatGpt और Gemini से भी काफी आगे है। रिपोर्ट्स के अनुससर Sarvam Vision मोडेल ने OLM OCR  बेंच पे 84.3% एक्यूरेसी हासिल की है जो की Gemini 3 Pro और Deepseak OCR v2 से भी ज्यादा है। Omnidoc बेंच पे भी Sarvam Vision ने 93.28%  से ज्यादा एक्यूरेसी हासिल की है। 

Sarvam AI के मुख्य फीचर्स

1. मल्टीमॉडल विजन-लैंग्वेज क्षमता - Sarvam AI इमेज और टेक्स्ट दोनों को एक साथ समझ सकता है। यह चार्ट और टेबल को पढ़कर सही कैप्शन जनरेट करने और उन्हें इंटरप्रेट करने में सक्षम है।

2. हाई OCR एक्यूरेसी - अन्य AI टूल्स की तुलना में Sarvam AI की OCR सटीकता ज्यादा बताई जा रही है। यह 22 भारतीय भाषाओं, ऐतिहासिक डेटा और स्कैन किए गए दस्तावेजों से भी जानकारी निकाल सकता है।

3. विजुअल एनालिसिस- टेक्स्ट के अलावा यह चार्ट, डेटा, टेबल और जटिल डॉक्यूमेंट्स का विजुअल विश्लेषण भी कर सकता है।