
Vivo, Nothing और Realme ने ₹7,000 तक बढ़ाए स्मार्टफोन्स के दाम! जानिए किस मॉडल में कितना हुआ इजाफा
भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में तीन बड़े ब्रांड्स; Vivo, Nothing और Realme ने अपने कई लोकप्रिय स्मार्टफोन्स की कीमतों को चुपचाप बढ़ा दिया है। अलग-अलग मॉडल के हिसाब से फोन ₹1,000 से लेकर ₹7,000 तक महंगे हो गए हैं।

Smartphones Price Hike: अगर आप इस समय नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको थोड़ा ज्यादा बजट रखना पड़ सकता है। भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में तीन बड़े ब्रांड्स; Vivo, Nothing और Realme ने अपने कई लोकप्रिय स्मार्टफोन्स की कीमतों को चुपचाप बढ़ा दिया है। अलग-अलग मॉडल के हिसाब से फोन ₹1,000 से लेकर ₹7,000 तक महंगे हो गए हैं।
क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?
टेक कंपनियों के मुताबिक, इस समय दुनिया भर में RAM (मेमोरी) की भारी कमी और बढ़ते मांग के कारण इसके दाम आसमान छू रहे हैं। AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के बढ़ते इस्तेमाल की वजह से मेमोरी चिप्स की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ गई है, जिससे फोन बनाने की लागत बढ़ गई है। इसी वजह से कंपनियां अब ये बोझ ग्राहकों पर डाल रही हैं। कुछ समय पहले नथिंग के को-फाउंडर और इंडिया प्रेसिडेंट ने भी बताया था कि मेमोरी की कीमतें पिछले साल के मुकाबले 8 गुना तक बढ़ चुकी हैं।
Vivo के कौन से फोन हुए महंगे?
वीवो ने अपने बजट से लेकर फ्लैगशिप सेगमेंट तक के कुल 9 स्मार्टफोन्स के दाम बढ़ाए हैं:
1) Vivo X300 FE: इस प्रीमियम फोन पर सबसे बड़ी यानी ₹7,000 की बढ़ोतरी हुई है। इसका बेस वेरिएंट (12GB+256GB) अब ₹79,999 की जगह ₹86,999 का मिलेगा। वहीं इसका 512GB वेरिएंट अब ₹96,999 का हो गया है।
2) Vivo V70 FE: इसके दाम ₹4,000 से ₹5,000 तक बढ़ गए हैं। इसका 8GB+256GB वेरिएंट अब ₹45,999 का हो चुका है।
इसके अलावा Vivo T5x, T4 Lite और Y-सीरीज के बजट फोन्स भी ₹2,000 से ₹4,000 तक महंगे हो गए हैं।

Nothing Phone 4a सीरीज भी हुई महंगी
नथिंग ने भी अपने फैंस को झटका देते हुए Phone 4a सीरीज की कीमतें ₹4,000 तक बढ़ा दी हैं:
1) Nothing Phone 4a (8GB+128GB): जो फोन पहले ₹37,999 का मिल रहा था, अब उसकी नई कीमत ₹39,999 हो गई है।
2) Nothing Phone 4a Pro (12GB+256GB): इसका टॉप मॉडल अब ₹55,999 से बढ़कर ₹59,999 का हो चुका है।

Realme ने ग्राहकों ने झटका और तोहफा दोनों दिया
रियलमी की तरफ से इस प्राइस हाइक में एक मिला-जुला और दिलचस्प ट्रेंड देखने को मिला है:
1) Realme 16 Pro Plus: इसके दाम में ₹3,000 से ₹4,000 तक की बढ़ोतरी हुई है। इसका 8GB+256GB वेरिएंट अब ₹52,999 का है।
2) Realme 16: यह फोन भी ₹1,000 महंगा हो गया है।
राहत की खबर (Price Cut)
जहां बाकी फोन्स महंगे हुए हैं, वहीं Realme 16 Pro की कीमत में ₹2,000 से ₹3,000 तक की कटौती की गई है। इसका टॉप मॉडल (12GB+256GB) अब ₹46,999 से घटकर ₹43,999 का हो गया है।

टेक बाजार की स्थिति
यह बढ़ोतरी ऐसे समय पर आई है जब हाल ही में एप्पल ने भी भारत में अपने मैकबुक और आईपैड की कीमतों में ₹1 लाख तक का बड़ा इजाफा किया है। साफ है कि चिप और रैम की शॉर्टेज का असर अब सीधे आम ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा है।

