PM Modi- Bill Gates: ‘मैं अपने देश में डिजिटल डिवाइड नहीं होने दूंगा’, Bill Gates से बोले PM Modi
पीएम मोदी ने कहा, 'मैं इन दिनों उनसे बातचीत करता हूं, वे खुश होती हैं। उनका कहना है कि उन्हें साइकिल चलानी नहीं आती थी लेकिन अब वे पायलट हैं, और ड्रोन उड़ा सकते हैं। मानसिकता बदल गई है।

PM Modi और Microsoft के सह-संस्थापक Bill Gates ने शुक्रवार को पीएम आवास बातचीत की। दोनों ने फ्री-व्हीलिंग चैट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) से लेकर डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (Digital Public Infrastructure ) जैसे मुद्दों पर चर्चा की है।
'टेक्नोलॉजी का लोकतंत्रीकरण किया'
पीएम मोदी ने कहा, 'इंडोनेशिया में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान दुनिया भर के प्रतिनिधियों ने देश में डिजिटल क्रांति के बारे में अपनी जिज्ञासा व्यक्त की। मैंने उन्हें समझाया कि हमने एकाधिकार को रोकने के लिए टेक्नोलॉजी का लोकतंत्रीकरण किया है। यह लोगों द्वारा और लोगों के लिए है ..'। वहीं बिल गेट्स कहते हैं, 'यहां, यह डिजिटल सरकार की तरह है। भारत न केवल प्रौद्योगिकी को अपना रहा है बल्कि यह वास्तव में आगे बढ़ रहा है'।
Also Read: नया AI चैटबॉट अब आपकी मृत्यु की भविष्यवाणी कर सकता है?
'डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर एक बड़ी जरूरत'
पीएम मोदी ने कहा, 'जब मैं दुनिया में डिजिटल डिवाइड के बारे में सुनता था तो सोचता था कि मैं अपने देश में ऐसा कुछ नहीं होने दूंगा। डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर अपने आप में एक बड़ी जरूरत है'। प्रधानमंत्री ने कहा, 'भारत में महिलाएं नई तकनीक अपनाने के लिए अधिक खुली हैं। मैंने 'नमो ड्रोन दीदी' योजना शुरू की है। यह बहुत सफलतापूर्वक चल रही है।' उन्होंने कहा, 'गांव में महिला मतलब- भैंस चराना, गाय चराना, दूध निकालना। लेकिन ऐसा नहीं है। मैंने उनके हाथ में टेक्नोलॉजी (ड्रोन) दिया है।'
'साइकिल चलानी नहीं आती थी अब ड्रोन उड़ा सकती हैं'
पीएम मोदी ने कहा, 'मैं इन दिनों उनसे बातचीत करता हूं, वे खुश होती हैं। उनका कहना है कि उन्हें साइकिल चलानी नहीं आती थी लेकिन अब वे पायलट हैं, और ड्रोन उड़ा सकते हैं। मानसिकता बदल गई है।' बातचीत में बिल गेट्स ने टेक्नोलॉजी को तेजी से अपनाने के साथ-साथ नेतृत्व करने की क्षमता के लिए भारतीयों की सराहना की है। वहीं पीएम मोदी ने माइक्रोसॉफ्ट बॉस को पीएम के नमो एप (Namo App) पर फोटो बूथ का उपयोग करके सेल्फी लेने के लिए प्रोत्साहित किया है।
