scorecardresearch

रिकॉर्डिंग के साथ नोट्स भी बनाएगा ये छोटा AI गैजेट, दिवाली सेल में कीमत हुई कम, जानें पूरी डील

दिवाली से पहले Plaud ने अपने AI नोट लेने वाले डिवाइस पर खास ऑफर पेश किया है। ये छोटा गैजेट सिर्फ बातचीत रिकॉर्ड करने तक सीमित नहीं है, बल्कि AI की मदद से कई दूसरे काम भी कर सकता है। जानिए सेल में इसकी कीमत कितनी होगी और इसमें क्या खास मिलता है।

Advertisement

In Short

  • Plaud के चार AI डिवाइस पर दिवाली ऑफर मिलेगा।
  • रिकॉर्डिंग को AI की मदद से नोट्स और समरी में बदला जा सकता है।
  • Plaud Note Pro पर ₹4,000 तक की बचत का मौका मिलेगा।

दिवाली से पहले AI गैजेट खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए Plaud ने खास ऑफर का ऐलान किया है। AI नोट लेने वाले डिवाइस बनाने वाली कंपनी Plaud भारत में अपने चार डिवाइस पर छूट दे रही है। यह ऑफर 8 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इसमें सबसे महंगा Plaud Note Pro भी ₹4,000 तक सस्ता मिल रहा है।

advertisement

₹13,990 से शुरू होगी कीमत

दिवाली ऑफर में Plaud Note Pro की कीमत ₹16,990 होगी। Plaud NotePin S ₹15,990, Plaud Note ₹14,990 और Plaud Note Pin ₹13,990 में मिलेगा। अभी कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर इनकी कीमत क्रमशः ₹20,990, ₹19,990, ₹16,990 और ₹16,990 है।

अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 8 अक्टूबर से शुरू हो रही है और इसमें Plaud के AI नोट लेने वाले डिवाइस ऑफर में शामिल हैं।

सिर्फ रिकॉर्डिंग नहीं, AI बनाएगा नोट्स

Plaud का काम केवल आवाज रिकॉर्ड करना नहीं है। रिकॉर्ड हुई बातचीत को इसका AI टेक्स्ट में बदल सकता है। इसके बाद बातचीत की समरी, जरूरी बातें और आगे किए जाने वाले काम भी निकाले जा सकते हैं।

कंपनी के मुताबिक, इसका AI सिस्टम 112 भाषाओं में ट्रांसक्रिप्शन कर सकता है। इसमें अलग-अलग स्पीकर की पहचान और कई तरह के सारांश बनाने की सुविधा भी मिलती है।

किन लोगों के आएगा काम?

Plaud को पत्रकार, छात्र और प्रोफेशनल्स इस्तेमाल कर सकते हैं। पत्रकार इंटरव्यू रिकॉर्ड करके बाद में उसका ट्रांसक्रिप्ट देख सकते हैं। इसी तरह कॉरपोरेट मीटिंग, क्लाइंट कॉल, सेल्स मीटिंग, रिसर्च और लेक्चर में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

Plaud Note Pro में क्या है खास?

Plaud Note Pro करीब क्रेडिट कार्ड के आकार का है। इसमें चार माइक्रोफोन दिए गए हैं और कंपनी करीब 5 मीटर तक ऑडियो पिकअप का दावा करती है। इसमें AMOLED डिस्प्ले और 64GB स्टोरेज मिलता है।

इसकी 500mAh बैटरी Enhance Mode में 30 घंटे और Endurance Mode में 50 घंटे तक लगातार रिकॉर्डिंग कर सकती है। इसका इस्तेमाल फोन कॉल और आमने-सामने की मीटिंग रिकॉर्ड करने के लिए किया जा सकता है।

छोटा और पहनने वाला NotePin S

Plaud NotePin S को कपड़ों पर पिन किया जा सकता है या लैनयार्ड और रिस्टबैंड के साथ पहना जा सकता है। इसमें फिजिकल रिकॉर्ड बटन मिलता है। इसका वजन करीब 17.4 ग्राम है। इसमें 64GB स्टोरेज और करीब 20 घंटे की रिकॉर्डिंग का दावा है।

AI प्लान और प्राइवेसी भी रखें ध्यान में

advertisement

Plaud के Starter Plan में हर महीने 300 मिनट का AI ट्रांसक्रिप्शन मिलता है। ज्यादा इस्तेमाल के लिए दूसरे प्लान की जरूरत पड़ सकती है।

कंपनी रिकॉर्डिंग से पहले दूसरे व्यक्ति की अनुमति लेने की सलाह भी देती है। Plaud का दावा है कि वह यूजर के डेटा का इस्तेमाल AI मॉडल की ट्रेनिंग के लिए नहीं करती। कंपनी ISO 27001, ISO 27701, SOC 2 Type II, GDPR और HIPAA जैसे सुरक्षा और प्राइवेसी मानकों को फॉलो करने का भी दावा करती है।