iPhone 18 छोड़िए! इन 3 वजहों से अभी iPhone 17 खरीदना हो सकता है ज्यादा फायदे का सौदा
RAM की कमी और मेमोरी चिप की बढ़ती कीमतों के बीच iPhone की कीमत बढ़ने की आशंका भी है। ऐसे में तीन वजहें हैं, जिनके चलते iPhone 18 का इंतजार करने के बजाय iPhone 17 खरीदना ज्यादा अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

एप्पल सितंबर 2026 में नई iPhone 18 सीरीज के चुनिंदा मॉडल पेश कर सकती है। इसमें iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और कंपनी का पहला फोल्डेबल iPhone शामिल हो सकता है। हालांकि, स्टैंडर्ड iPhone 18 के लिए ग्राहकों को 2027 तक इंतजार करना पड़ सकता है। ऐसे में सवाल है कि क्या iPhone 18 का इंतजार करना चाहिए या iPhone 17 खरीदना ज्यादा बेहतर रहेगा?
RAM की कमी और मेमोरी चिप की बढ़ती कीमतों के बीच iPhone की कीमत बढ़ने की आशंका भी है। ऐसे में तीन वजहें हैं, जिनके चलते iPhone 18 का इंतजार करने के बजाय iPhone 17 खरीदना ज्यादा अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
1) iPhone की कीमत बढ़ने का अनुमान
हाल के महीनों में Apple ने iPad, MacBook और Apple TV समेत अपने कई डिवाइस की कीमतें बढ़ाई हैं। जापान में iPhone 17 सीरीज भी महंगी हुई है और दूसरे बाजारों में भी कीमत बढ़ने की आशंका है।
भारत में iPhone 17 सीरीज की कीमत 12,000 रुपये तक बढ़ने का अनुमान है। यह बढ़ोतरी अगस्त की शुरुआत से दिखाई दे सकती है। वहीं, iPhone 18 मॉडल भी ज्यादा कीमत पर लॉन्च होने की उम्मीद है। ऐसे में मौजूदा कीमत पर iPhone 17 खरीदना ग्राहकों के लिए बेहतर सौदा साबित हो सकता है।
2) iPhone 18 के लिए लंबा इंतजार
Apple कथित तौर पर iPhone लॉन्च की रणनीति बदलकर इसे दो चरणों में बांटने की तैयारी कर रही है। सितंबर 2026 में iPhone 18 Pro मॉडल और फोल्डेबल iPhone आ सकते हैं। वहीं, iPhone 18, iPhone 18e और iPhone Air 2 मार्च 2027 के आसपास लॉन्च हो सकते हैं। यानी स्टैंडर्ड मॉडल खरीदने वालों को करीब छह महीने ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है।
3) iPhone 18 में फीचर्स पर हो सकती है कटौती
कीमत को काबू में रखने के लिए Apple स्टैंडर्ड iPhone 18 के कुछ हार्डवेयर फीचर्स में कटौती कर सकती है। इसमें कम एडवांस डिस्प्ले और सस्ता चिपसेट मिलने की संभावना है, जो iPhone 18e के इंटरनल कंपोनेंट्स जैसा हो सकता है। ऐसे में iPhone 17 और iPhone 17e नई जेनरेशन के मुकाबले बेहतर वैल्यू दे सकते हैं।

