scorecardresearch

iPhone 17 Pro Max भारत में इतना महंगा कि दुबई जाकर लाना भी पड़ेगा सस्ता

दिल्ली से दुबई जाकर नया iPhone 17 Pro Max खरीदना और वापस आना, दिल्ली में ही फोन खरीदने से सस्ता पड़ सकता है।

Advertisement
iPhone 17 Pro Max
iPhone 17 Pro Max

iPhone 17 Pro Max Price in India: हर साल की तरह इस बार भी नए आईफोन लॉन्च होते ही कीमतों पर बहस शुरू हो गई है। भारत में iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की कीमतों ने लोगों को फिर हैरान कर दिया है। जहां iPhone 17 का बेस मॉडल ₹82,900 से शुरू होता है, वहीं iPhone 17 Pro की कीमत ₹1,34,900 और Pro Max की ₹1,49,900 रखी गई है।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

दिलचस्प यह है कि दिल्ली से दुबई जाकर नया iPhone 17 Pro Max खरीदना और वापस आना, दिल्ली में ही फोन खरीदने से सस्ता पड़ सकता है।

दुबई से iPhone लेना क्यों सस्ता है?

दुबई में iPhone 17 Pro Max की कीमत 5,099 AED (करीब ₹1,22,500) है। यह भारत की कीमत से लगभग ₹27,400 कम है।

अब अगर दिल्ली से दुबई की सबसे सस्ती रिटर्न फ्लाइट (स्पाइसजेट, ₹22,619) जोड़ दें, तो फोन और यात्रा का कुल खर्च लगभग ₹1,45,100 आता है। यानी, दुबई से iPhone खरीदकर लौटने पर भी दिल्ली में खरीदने की तुलना में करीब ₹4,800 की बचत हो सकती है।

अन्य देशों में भी सस्ते

iPhone 17 Pro Max की कीमत भारत में अन्य देशों के मुकाबले ज्यादा है। हांगकांग में यह मॉडल भारत की तुलना में करीब ₹34,300 सस्ता है। इसके अलावा जापान, वियतनाम, और थाईलैंड जैसे एशियाई देशों में भी iPhone 17 की कीमतें भारत की तुलना में कम हैं।

अमेरिका में भी कीमतें कम हैं, लेकिन वहां राज्य-वार टैक्स (5-10% या उससे अधिक) जुड़ने के कारण कुल कीमत में इतना बड़ा अंतर नहीं रह जाता। यानी, अगर आप विदेश यात्रा पर हैं या कोई जानकार विदेश में है, तो iPhone खरीदने पर अच्छा-खासा पैसा बचाया जा सकता है।

क्यों है भारत में iPhone महंगा?

भारत में iPhone की ऊंची कीमतों के पीछे कस्टम ड्यूटी, टैक्स स्ट्रक्चर और अन्य स्थानीय लागतें प्रमुख कारण हैं। कंपनी का प्राइसिंग मॉडल भी अलग-अलग बाजारों में मांग और खरीद क्षमता के हिसाब से तय होता है।