scorecardresearch

गूगल की ₹3.3 करोड़ की नौकरी छोड़ फाउंडर बने केविन नॉटन जूनियर; बचत के भरोसे लिया बड़ा फैसला

गूगल में ₹3.3 करोड़ सालाना कमाने वाले केविन नॉटन जूनियर ने सुरक्षित नौकरी छोड़कर अपना स्टार्टअप शुरू किया। उन्होंने पहले कई सालों के खर्च के लिए बचत की और फिर फाउंडर बनने का फैसला लिया। उनकी कहानी बताती है कि बड़ा रिस्क लेने से पहले मजबूत सेफ्टी नेट बनाना कितना जरूरी है।

Advertisement

In Short

  • गूगल की ₹3.3 करोड़ सालाना नौकरी छोड़कर केविन नॉटन जूनियर बने फाउंडर
  • पिता की मौत के बाद बदली सोच और खुद का बिजनेस शुरू करने का लिया फैसला
  • बचत के भरोसे शुरू किया स्टार्टअप फेरीमैन डॉट आईओ ने तीन महीने में कमाया रेवेन्यू

गूगल जैसी बड़ी कंपनी में करीब ₹3.3 करोड़ सालाना की नौकरी छोड़कर अपना बिजनेस शुरू करना ज्यादातर लोगों के लिए मुश्किल फैसला हो सकता है। लेकिन केविन नॉटन जूनियर के लिए यह फैसला अचानक लिया गया कदम नहीं था। वह पहले से जानते थे कि उनका लक्ष्य अपनी कंपनी बनाना है और इसी सोच के साथ उन्होंने नौकरी छोड़ने की तैयारी की।

advertisement

न्यूयॉर्क में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर केविन नॉटन जूनियर गूगल में करीब 3,50,000 डॉलर यानी लगभग ₹3.34 करोड़ सालाना कमा रहे थे। उन्होंने बताया कि नौकरी शुरू करने के पहले दिन से ही उन्हें पता था कि वह हमेशा के लिए किसी कंपनी में काम नहीं करना चाहते और एक दिन अपना काम शुरू करेंगे।

पिता की मौत ने बदली सोच

केविन ने बताया कि गूगल उनके लिए सबसे अच्छी 9 टू 5 नौकरी थी, लेकिन यह उनके लंबे समय के लक्ष्य से जुड़ी नहीं थी। साल 2022 में पिता की मौत के बाद उनकी सोच और ज्यादा बदल गई।

उन्होंने कहा कि यह घटना उनके लिए एक बड़ा वेकअप कॉल थी। उन्हें महसूस हुआ कि जिंदगी में वही करना चाहिए जिससे वह हर दिन खुश रह सकें। इसी सोच ने उन्हें अपनी नौकरी छोड़कर खुद का काम शुरू करने के फैसले के करीब पहुंचाया।

नौकरी छोड़ने से पहले बनाया सेफ्टी नेट

केविन का कहना है कि उनका फैसला कोई जल्दबाजी या बिना तैयारी का रिस्क नहीं था। उन्होंने पहले इतनी बचत कर ली थी जिससे वह कई साल तक बिना सैलरी के अपने खर्च चला सकते थे।

एक दोस्त की सलाह ने भी उनके फैसले को मजबूत किया। दोस्त ने उनसे कहा कि अगर वह तीन साल तक बिना नौकरी के रह सकते हैं तो उन्हें उस समय का इस्तेमाल अपना बिजनेस बनाने में करना चाहिए। अगर बिजनेस सफल नहीं होता तो वह दोबारा नौकरी कर सकते हैं।

गूगल से फाउंडर बनने तक का सफर

नौकरी छोड़ने के करीब आठ महीने बाद केविन ने अपना स्टार्टअप फेरीमैन डॉट आईओ शुरू किया। यह एक सास टूल है जो कंटेंट को लिंक्डइन एक्स एक्स यूट्यूब और थ्रेड्स जैसे प्लेटफॉर्म पर अपने आप शेयर करने में मदद करता है।

यह आइडिया उन्हें खुद की जरूरत से मिला क्योंकि कंटेंट बनाने के दौरान उन्हें इस तरह के टूल की कमी महसूस हुई थी। लॉन्च के करीब तीन महीने के अंदर इस प्रोडक्ट ने 600 डॉलर की मंथली रिकरिंग रेवेन्यू हासिल कर ली और यूजर्स इसके लिए पैसे देने लगे।

advertisement

केविन की कहानी दिखाती है कि बड़ी नौकरी छोड़ने का फैसला सिर्फ हिम्मत से नहीं बल्कि सही प्लानिंग बचत और भविष्य की तैयारी के साथ लिया जाता है।