scorecardresearch

इस PSU Stock में आने वाली है बंपर तेजी!

Nifty 50 ने पिछले 5 सालों में अक्टूबर में सबसे खराब प्रदर्शन किया है। FIIs ने अक्टूबर में करीब रोजाना कैश मार्केट में बड़ी बिकवाली की है। अक्तूबर महीने में कुल 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बिकवाली हुई है। यह कोविड की शुरुआत यानी मार्च 2020 में उनकी बिकवाली से ज्यादा है। इस गिरावट के चलते कुछ स्टॉक वैल्युएशन के लिहाज से आकर्षक हो गए हैं। ऐसे में आनंदराठी सिक्योरिटीज के मेहुल कोठारी ने 3 स्टॉक्स में खरीदारी की सलाह दी है।

Advertisement

advertisement

एक्सपर्ट की सलाह

एक्सपर्ट की सलाह है कि लॉन्ग टर्म के लिए  IFCI शेयर अच्छा रिटर्न दे सकता है। यह सरकारी NBFC है जो प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एजेंसी के तौर पर काम करती है। ब्रोकरेज की ओर से स्टॉक लॉन्ग टर्म के लिए पहला टारगेट 80 रुपए और दूसरा 88 रुपए का दिया है। वहीं 44 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की सलाह दी गई है। इस हिसाब से मौजूदा भाव से टारगेट 55% ज्यादा है। 25 जुलाई को स्टॉक ने 91 रुपए का इस साल का हाई बनाया था।

दूसरा स्टॉक ENGINEERS INDIA है। शेयर में खरीदारी की सलाह दी गई है। इस शेयर का 52 वीक्स हाई 304 रुपए और लो 122 रुपए का है। 172 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 210 रुपए का टारगेट दिया गया है. इस स्टॉक ने 12 जुलाई को 304 रुपए का हाई बनाया था। लेकिन अपने हाई से स्टॉक 172 रुपए तक फिसला गया।

तीसरा स्टॉक Borosil Ltd है। इस स्टॉक को 445-435 रुपए की रेंज में खरीदने की सलाह है। 390 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 480 रुपए का पहला और 500 रुपए का दूसरा टारगेट दिया गया है। आपोक बता दें कि ये कंपनी ग्लास प्रोडक्ट्स बनाती है। इस स्टॉक का 52 वीक हाई 462 रुपए और लो 284 रुपए है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।
 
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।