Swiggy Share में गिरावट फिर भी Brokerage फर्म ने दिया ‘BUY’ रेटिंग, जानें पूरी बात
आज स्विगी लिमिटेड (Swiggy Ltd) के शेयरों में 5% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। पिछले कारोबारी सत्र में शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। कंपनी के शेयर को को लेकर कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटी काफी बुलिश नजर आ रहा है। आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं।

आज स्विगी लिमिटेड (Swiggy Ltd) के शेयरों में 5% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। पिछले कारोबारी सत्र में शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।खबर लिखते वक्त यानी 12.20 बजे स्विगी शेयर 5.13 फीसदी की गिरावट के साथ 434.90 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा था।
कंपनी के शेयर को को लेकर कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटी काफी बुलिश नजर आ रहा है। ब्रोकरेज फर्म ने शेयर का नया टारगेट प्राइस भी तय कर दिया है।
कितना है शेयर का टारगेट प्राइस
कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटी ने स्विगी को ‘बाय’ रेटिंग दी है और इसके लिए 500 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। यह पिछले हफ्ते के बंद भाव की तुलना में 15% अधिक है। ब्रोकरेज फर्म के अनुसार, स्विगी एक आधुनिक टेक्नोलॉजी-आधारित कंपनी है जो हाइपरलोकल सर्विसेज देती है। इसका बिजनेस मुख्य रूप से फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स पर केंद्रित है। 15 ब्रोकरेज हाउस में से 10 ने शेयर को खरीदने की सलाह दी है। वहीं, 3 फर्म ने स्टॉक को बेचने की सलाह ही।
शेयरों का हाल
सोमवार को बीएसई पर स्विगी का शेयर 433 रुपये पर खुला था और दिन के दौरान 6% से अधिक की तेजी के साथ 463.50 रुपये के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि, आज यह शेयर एक बार फिर से गिर गया और 432.15 रुपये के इंट्रा-डे लो पर पहुंच गया। हालांकि, स्विगी के शेयर ने लिस्टिंग से लेकर अभी तक नेगेटिव रिटर्न दिया है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।
