scorecardresearch

Swiggy IPO का अलाटमेंट स्टेटस जारी, अचानक ग्रे मार्केट में GMP में क्या हुआ?

फूड डिलीवरी कंपनी Swiggy IPO का अलॉटमेंट स्टेटस जारी हो गया है। कंपनी की ओर से एक्सचेंजों को जानकारी दी है कि शेयरों की लिस्टिंग कल यानी 13 नवंबर 2024 को होगी।

Advertisement
Swiggy के IPO
Swiggy के IPO

फूड डिलीवरी कंपनी Swiggy IPO का अलॉटमेंट स्टेटस जारी हो गया है। कंपनी की ओर से एक्सचेंजों को जानकारी दी है कि शेयरों की लिस्टिंग कल यानी 13 नवंबर 2024 को होगी। ऐसे में इसकी लिस्टिंग की प्राइस पर हो सकती है, आइये तमाम डिटेल्स जानते हैं।

हालांकि इसकी भी लिस्टिंग को लेकर काफी संदेह बना हुआ था। जानकारों का कहना है कि बीते दिनों लिस्ट हुए ऑटो सेक्टर के सबसे बड़े IPO हुंडई इंडिया लिमिटेड की तरह ही इसकी भी लिस्टिंग होने की उम्मीद है।

advertisement

 दरअसल, देश की दूसरी सबसे बड़ी ई-कॉमर्स और फूड डिलिवरी कंपनी होने के बावजूद इसको निवेशकों की ओर से सुस्त प्रतिक्रिया मिली है। इस IPO में ज्यादातर इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स ने अपनी सक्रियता दिखाई है। BSE के डेटा के मुताबिक, इस IPO को सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन यानी 8 नवंबर तक 3.59 गुना सब्सक्राइब किया गया था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स (QIP) की ओर से 6.02 गुना अधिक सब्सक्राइब किया गया, जबकि रिटेल इंडिविज्युवल इंवेस्टर्स ने 1.14 गुना सब्सक्राइब किया। वहीं, नॉन- इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स कैटेगरी में कुल सबसक्रिप्शन का 41 प्रतिशत सब्सक्राइब हुआ, जबकि कमर्चारियों की ओर से 1.65 गुना सब्सक्राइब किया गया।

ग्रे मार्केट में स्थिति
बता दें कि शेयर मार्केट में लिस्टिंग से ठीक पहले ग्रे मार्केट में स्विगी के शेयर 1 रुपये के GMP पर ट्रेड कर रहे हैं, जो IPO इश्यू प्राइस से महज 0.26% प्रीमियम है। आपको बता दें कि स्विगी आईपीओ का इश्यू प्राइस 390 रुपये था।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।
 

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।