scorecardresearch

Suzlon Share Price: पता चल गया कब आएगी तेजी! एक्सपर्ट से जानिए क्या करें- BUY, SELL or HOLD

बिजनेस टुडे के शो Daily Calls में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों का जवाब देते हुए Angel One के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट ओशो कृष्ण ने कहा कि सुजलॉन के शेयर में मौजूदा स्तर पर आक्रामक खरीदारी करने के बजाय निवेशकों को धैर्य रखना चाहिए। उनके मुताबिक फिलहाल शेयर में न तो मजबूत तेजी के संकेत हैं और न ही नई बड़ी गिरावट के।

Advertisement

Suzlon Share Price: सुजलॉन एनर्जी ने पिछले कुछ साल में शानदार वापसी की है, लेकिन अब शेयर एक अहम तकनीकी मोड़ पर खड़ा है। बिजनेस टुडे के शो Daily Calls में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों का जवाब देते हुए Angel One के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट ओशो कृष्ण ने कहा कि सुजलॉन के शेयर में मौजूदा स्तर पर आक्रामक खरीदारी करने के बजाय निवेशकों को धैर्य रखना चाहिए। उनके मुताबिक फिलहाल शेयर में न तो मजबूत तेजी के संकेत हैं और न ही नई बड़ी गिरावट के।

advertisement

क्या करें निवेशक?

ओशो कृष्ण का कहना है कि मौजूदा निवेशक शेयर को Hold कर सकते हैं। उनके मुताबिक 49 से 50 रुपये का दायरा मजबूत सपोर्ट है और निवेशकों को 49 रुपये का सख्त स्टॉप लॉस रखना चाहिए। उनका मानना है कि जब तक शेयर 58-60 रुपये के ऊपर निर्णायक बढ़त नहीं बनाता, तब तक इसमें नई तेजी की पुष्टि नहीं होगी।

Suzlon Share Price

कंपनी का शेयर आज बीएसई पर 0.97% या 0.51 रुपये गिरकर 51.92 रुपये पर बंदु हुआ और एनएसई पर स्टॉक 0.92% या 0.48 रुपये गिरकर 51.94 रुपये पर बंद हुआ।

लंबे समय से कंसोलिडेशन में फंसा शेयर

ओशो कृष्ण ने कहा कि Suzlon Energy लंबे समय से हाई टाइम-फ्रेम चार्ट पर कंसोलिडेशन में बना हुआ है। उन्होंने बताया कि शेयर अभी भी अपने लॉन्ग टर्म मूविंग एवरेज के ऊपर टिके रहने में सफल है, जो इसके लिए सकारात्मक संकेत है। हालांकि, यह सपोर्ट अब तक नई तेजी में नहीं बदल पाया है।

58-60 रुपये का दायरा सबसे अहम

एक्सपर्ट के अनुसार, फिलहाल 58 से 60 रुपये का स्तर सबसे बड़ा रेजिस्टेंस है। उनका कहना है कि अगर शेयर इस दायरे के ऊपर मजबूती से ब्रेकआउट देता है, तो इसमें खरीदारी का नया दौर शुरू हो सकता है। ऐसी स्थिति में शेयर अल्पावधि में 70 से 72 रुपये तक पहुंचने की संभावना बना सकता है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।