Stock Market: सस्ता होते ही दिग्गज निवेशक ने खरीदे लाखों शेयर, अब स्टॉक पर निवेशकों की कड़ी नजर
Stock in Focus: पिछले सप्ताह शेयर बाजार में बिकवाली भरा कारोबार रहा। इस बिकवाली भरे कारोबार में बड़ी निवेशकों डॉली खन्ना ने एक कंपनी में 3 लाख से ज्यादा के शेयर खरीद लिए हैं। सोमवार को इस शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है।

Share Market Update: सोमवार के कारोबार में Stovekraft Limited के शेयर एक्शन में रहेंगे। पिछले सप्ताह बाजार में हुई बिकवाली के बीच बड़ी निवेशक डॉली खन्ना ने Stovekraft के 3 लाख रुपये से ज्यादा शेयर खरीद लिए हैं।
गिर गए शेयर के भाव
जब भी किसी शेयर की कीमतों में नरमी आती है तो अक्सर बड़े निवेशक इस मौके का फायदा उठाकर बड़ी हिस्सेदारी खरीद लेते हैं। डॉली खन्ना ने भी कुछ ऐसा ही किया है। पिछले साल Stovekraft के शेयर 900 रुपये के पार पहुंच गए थे। हालांकि, अब शेयर की कीमत 850 रुपये से नीचे आ गई है। शेयर की कीमतों में नरमी आते ही डॉली खन्ना ने 3,54,541 शेयर खरीद लिए। इस शेयर खरीद के बाद वह Stovekraft में 1.07 फीसदी की हिस्सेदार हो गई। Stovekraft Limited ने डॉली खन्ना द्वारा किए गए निवेश की जानकारी खुद दी है।
कैसी है शेयर की परफॉर्मेंस
पिछले साल जनवरी 2024 Stovekraft शेयर 400 रुपये था और साल के अंत में इसकी कीमत 900 रुपये से ज्यादा हो गई। पिछले तीन महीने में कंपनी के शेयर में 5 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं एक साल में शेयर 80 फीसदी से अधिक चढ़ गया है। आज कंपनी के शेयर 845 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है।
Stovekraft के बारे में
Stovekraft "पिजन" (Pigeon), "गिलिमा" (Gilma), और "कैक्टस" (Cactus) जैसे ब्रांड के तहत प्रोडक्ट बनाती है। यह कंपनी किचन अप्लायंसेज और होम सॉल्यूशंस के प्रोडक्ट मैन्यूफैक्चर करती है।
कंपनी मु्ख्यतौर पर प्रेशर कुकर (Pressure Cookers),गैस स्टोव (Gas Stoves),इंडक्शन कुकटॉप्स (Induction Cooktops),मिक्सर ग्राइंडर (Mixer Grinders),चिमनी (Kitchen Chimneys) बनाती है। इसके अलावा यह इलेक्ट्रिक केटल्स (Electric Kettles),टोस्टर और सैंडविच मेकर,एयर फ्रायर और राइस कुकर,आयरन और कई उपकरण बनाती है।
कौन है डॉली खन्ना
यह एक प्रसिद्ध निवेशक है। यह अधिकतर स्मॉलकैप और मिडकैप कंपनियों में निवेश करती है। इनके पोर्टफोलियो कई निवेशकों के लिए प्रेरणा हैं। ऐसा माना जाता है कि इनके निवेशख कंपनी की चर्चा अक्सर दलाल स्ट्रीट पर होती है।
इनके पोर्टफोलियो में रेन इंडस्ट्रीज (Rain Industries) केमिकल और कार्बन ब्लैक,केसीपी लिमिटेड (KCP Limited) सीमेंट और इंजीनियरिंग,नेवेली लिग्नाइट (NLC India) ऊर्जा और खनन,धामपुर शुगर (Dwarikesh Sugar) शुगर और एथेनॉल,टाटा मेटालिक्स (Tata Metaliks) मेटल्स और माइनिंग आदि शामिल हैं।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।
