scorecardresearch

इस स्मॉल कैप कंपनी के शेयर में लगा 5% का अपर सर्किट! नए बिजनेस वर्टिकल से ₹1,200 करोड़ रेवेन्यू का टारगेट

Spice Lounge Food Works के शेयरों में आज जोरदार तेजी देखने को मिली और स्टॉक 5% के अपर सर्किट पर पहुंच गया। कंपनी ने हाल ही में Food Emulsifier और Agro Division शुरू करने की जानकारी दी थी। नए वर्टिकल के जरिए कंपनी अपनी Supply Chain मजबूत करने के साथ कारोबार को नए क्षेत्रों तक पहुंचाने की तैयारी में है।

Advertisement
AI Generated Image

हॉस्पिटैलिटी और लाइफस्टाइल सेक्टर की कंपनी, स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स लिमिटेड (Spice Lounge Food Works Ltd) के शेयर में आज 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। स्टॉक में यह तेजी कंपनी द्वारा दी गई एक बड़ी जानकारी के बाद आई है। दोपहर 2:46 बजे तक स्टॉक 5 प्रतिशत के अपर सर्किट के साथ 23.43 रुपये पर स्थिर है।

advertisement

दरअसल बीते मंगलवार को कंपनी ने अपने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि उसने अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए एक नया Food Emulsifier और Agro Division शुरू किया है। इस नए वर्टिकल में Food Emulsifiers, कृषि से जुड़े उत्पादों की सोर्सिंग और प्रोसेसिंग के साथ-साथ Agro Chemicals का कारोबार भी शामिल होगा। कंपनी का उद्देश्य अपनी Supply Chain को मजबूत करने के लिए कारोबार को Backward Integrate करना है। कंपनी ने इस नए वर्टिकल से करीब ₹1,200 करोड़ से ज्यादा का Revenue हासिल करने का लक्ष्य रखा है।

कंपनी के मुताबिक, यह नया वर्टिकल उसके अपने Restaurant, QSR और Live Events बिजनेस Xora World को Food Emulsifiers और अन्य Ingredients की सप्लाई करेगा। इसके अलावा, कंपनी Hotels, QSR Chains और Food Processing Units को भी B2B आधार पर Food Emulsifiers और Ingredients की सप्लाई करेगी। यानी कंपनी अपने इस्तेमाल के साथ-साथ दूसरे कारोबारों को भी इन उत्पादों की बिक्री करेगी।

Spice Lounge ने बताया कि Food Emulsifier से जुड़ी गतिविधियां, Agro-Chemical कंपनियों के साथ Partnerships, Farm-Gate Sourcing Tie-ups और Processing Infrastructure को शुरू करने का काम फिलहाल चल रहा है। इसके बाद कंपनी Processing Capacity बढ़ाने, B2B और Institutional Customers को जोड़ने तथा Export और Global Joint-Venture Partnerships पर फोकस करेगी।

इससे पहले कंपनी ने Live Entertainment Industry में भी तेजी से विस्तार की योजना बताई थी। कंपनी के Events और Entertainment Vertical Xora World ने चार बड़े Events का Portfolio पेश किया है। ये Events Goa के Beaches से लेकर Tirupati के Temple Town और Hyderabad तक आयोजित किए जाएंगे। इस Portfolio में भारत के दो लोकप्रिय Playback Singers के Shows और एक बड़े Global Dance Festival को शामिल किया गया है। कंपनी को उम्मीद है कि इन Events से ₹20 करोड़ से ज्यादा Revenue मिल सकता है। इससे Xora World को देशभर में अपनी मौजूदगी मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Spice Lounge Food Works Limited एक Diversified Global Hospitality और Lifestyle Company है, जो Food, Beverage और Experiential Entertainment से जुड़े कारोबार में काम करती है। कंपनी के Portfolio में खुद के साथ-साथ Franchised Brands भी शामिल हैं। इसके कारोबार में अलग-अलग Global Cuisines, Casual Dining Restaurants, Premium Pubs, Nightlife Destinations और Live Events Platforms शामिल हैं।

advertisement

कंपनी के Brand Ecosystem में Blaze Kebabs, Xora, Salud, Buffalo Wild Wings और Wing Zone जैसे Brands शामिल हैं। कंपनी का फोकस Culinary Innovation, Customers के साथ बेहतर Engagement और बड़े शहरों में Strategic Expansion पर है। नए Food Emulsifier और Agro Division के साथ कंपनी Food, Ingredients, Agriculture और Processing जैसे क्षेत्रों में भी अपना कारोबार बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।