scorecardresearch

OMCs शेयरों को लेकर एक्सपर्ट की बड़ी चेतावनी! निवेश से पहले जरूर जान लें ये बात

बिजनेस टुडे के शो What's Hot में एंकर साक्षी बत्रा ने एक्सपर्ट से पूछा की क्या ओएमसी के बारे में उनका कोई नजरिया है? इस सवाल का जवाब देते हुए एक्सपर्ट ने कहा कि इस सेक्टर में अनिश्चितता और उतार-चढ़ाव इतना अधिक है कि निवेशकों को इससे दूर रहना चाहिए। 

Advertisement
AI Generated Image

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) के शेयरों को लेकर मार्केट एक्सपर्ट सुदीप बंद्योपाध्याय ने निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहने की सलाह दी है।

बिजनेस टुडे के शो What's Hot में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा ने सुदीप बंद्योपाध्याय से पूछा की क्या ओएमसी के बारे में उनका कोई नजरिया है? इस सवाल का जवाब देते हुए एक्सपर्ट ने कहा "इस सेक्टर में अनिश्चितता और उतार-चढ़ाव इतना अधिक है कि निवेशकों को इससे दूर रहना चाहिए।" उनके मुताबिक इन कंपनियों के कारोबार पर कई ऐसे बाहरी फैक्टर्स का असर पड़ता है, जिनका अनुमान लगाना आसान नहीं होता।

advertisement

कच्चे तेल की कीमतों से बढ़ती है चुनौती

एक्सपर्ट सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार ऊपर-नीचे होती रहती हैं। हालांकि पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में उसी गति से बदलाव नहीं किया जा सकता। ऐसे में तेल मार्केटिंग कंपनियों के लिए मुनाफे और घाटे का अनुमान लगाना मुश्किल हो जाता है।

उनके अनुसार, जब कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आती है और कंपनियां तुरंत फ्यूल की कीमतें नहीं बढ़ा पातीं, तो उनकी कमाई पर दबाव बढ़ जाता है। यही वजह है कि इस सेक्टर में कारोबार और मुनाफे को लेकर काफी अनिश्चितता बनी रहती है।

कंपनियां अच्छी, लेकिन जोखिम ज्यादा

मार्केट एक्सपर्ट ने स्पष्ट किया कि वह इन कंपनियों को खराब नहीं मानते। उनके अनुसार OMCs अच्छी और पेशेवर तरीके से संचालित होने वाली कंपनियां हैं। हालांकि समस्या इनके प्रबंधन में नहीं, बल्कि कारोबार से जुड़ी अनिश्चितताओं में है।

उन्होंने कहा कि निवेशकों के लिए सबसे बड़ी चिंता यह है कि इन कंपनियों के भविष्य के मुनाफे या नुकसान का सही अनुमान लगाना बेहद कठिन है। इसलिए निवेशकों को ऐसे सेक्टरों पर ध्यान देना चाहिए जहां कमाई और विकास की तस्वीर अधिक स्पष्ट हो।

निवेशकों को एक्सपर्ट ने दी ये सलाह

सुदीप बंद्योपाध्याय का मानना है कि मौजूदा समय में बाजार में कई ऐसे निवेश अवसर मौजूद हैं, जहां जोखिम कम और संभावनाएं बेहतर हैं। ऐसे में OMC शेयरों में निवेश करने की बजाय निवेशकों को उन सेक्टरों पर फोकस करना चाहिए जिनमें कम अनिश्चितता हो और कमाई की बेहतर संभावना दिखाई दे।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।