scorecardresearch

Peshwa Wheat IPO: 24 सितंबर को खुलेगा ₹53.52 करोड़ का इश्यू; जानें प्राइस बैंड, लॉट साइज समेत पूरी डिटेल

Peshwa Wheat Ltd का ₹53.52 करोड़ का SME IPO 24 सितंबर से निवेशकों के लिए खुलने जा रहा है। कंपनी ने शेयरों का प्राइस बैंड ₹95 से ₹101 तय किया है। IPO में रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश ₹2.42 लाख होगा। कंपनी इस रकम का इस्तेमाल कारोबार विस्तार और दूसरी जरूरतों में करेगी।

Advertisement

Peshwa Wheat Ltd का ₹53.52 करोड़ का SME IPO 24 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। कंपनी ने इस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹95 से ₹101 तय किया है। निवेशक 28 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे। शेयरों की BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग 1 अक्टूबर को हो सकती है।

advertisement

कंपनी ने 1,200 शेयरों का एक लॉट तय किया है और रिटेल निवेशकों को कम से कम दो लॉट यानी 2,400 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। ऊपरी प्राइस बैंड ₹101 पर न्यूनतम निवेश ₹2,42,400 बैठेगा।

नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के लिए न्यूनतम आवेदन 3,600 शेयरों का है। ₹101 के हिसाब से इसके लिए ₹3,63,600 लगाने होंगे। इस IPO के बुक-रनिंग लीड मैनेजर Finaax Capital Advisors हैं। वहीं इसका रजिस्ट्रार Maashitla Securities है।

कहां होगा IPO से जुटाई रकम का इस्तेमाल?

इश्यू में कुल 52.99 लाख शेयर शामिल हैं। इनमें 50.04 लाख शेयर फ्रेश इश्यू के हैं, जबकि 2.95 लाख शेयर मार्केट मेकर के लिए रिजर्व हैं। रिटेल निवेशकों के लिए 25.03 लाख शेयर रखे गए हैं, जो इश्यू का 50.02% है।

कंपनी फ्रेश इश्यू से मिलने वाली रकम में से ₹26.50 करोड़ वर्किंग कैपिटल पर खर्च करेगी। इसके अलावा ₹6.69 करोड़ प्लांट और मशीनरी तथा ₹5.01 करोड़ सिविल कंस्ट्रक्शन पर लगाए जाएंगे। बची रकम सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए इस्तेमाल होगी।

FY26 में बढ़ी आय और मुनाफा

कंपनी की कुल आय FY26 में बढ़कर ₹215.96 करोड़ हो गई, जो FY25 में ₹171.55 करोड़ थी। EBITDA ₹18.05 करोड़ से बढ़कर ₹22.73 करोड़ और टैक्स के बाद मुनाफा ₹11.84 करोड़ से बढ़कर ₹15.81 करोड़ रहा। मार्च 2026 तक कंपनी का ROE 44.96%, ROCE 33.44% और डेट-टू-इक्विटी रेशियो 0.55 था।

B2B कारोबार पर कंपनी का फोकस

2023 में स्थापित Peshwa Wheat गेहूं प्रोसेसिंग और फूड प्रोडक्ट्स कारोबार में है। इंदौर स्थित इसकी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की क्षमता 56,100 मीट्रिक टन सालाना है। कंपनी मुख्य रूप से B2B कारोबार करती है और चार राज्यों में संस्थागत तथा थोक ग्राहकों को उत्पाद सप्लाई करती है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।