scorecardresearch

कानपुर में पार्क मेडी वर्ल्ड की एंट्री, 300 बेड के अस्पताल का 28 साल तक करेगी संचालन; शेयर में हलचल

कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि पार्क ग्रुप की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी Aggarwal Hospital and Research Services Private Limited (AHRSPL) ने 16 सितंबर 2026 को Axis Educational Society (AES) के साथ ऑपरेशन एंड मैनेजमेंट एग्रीमेंट किया है।

Advertisement
AI Generated Image

हॉस्पिटल सेक्टर की कंपनी, पार्क मेडी वर्ल्ड लिमिटेड (Park Medi World Ltd) का शेयर आज रडार पर है। कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि पार्क ग्रुप की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी Aggarwal Hospital and Research Services Private Limited (AHRSPL) ने 16 सितंबर 2026 को Axis Educational Society (AES) के साथ ऑपरेशन एंड मैनेजमेंट एग्रीमेंट किया है।

advertisement

इसके तहत AHRSPL उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित 300 बेड वाले मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ‘Axis Hospital and Research Centre’ का संचालन और प्रबंधन 28 साल तक करेगी। फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि अस्पताल शुरू होने से पहले इसे रेनोवेट और आधुनिक मेडिकल उपकरणों से लैस किया जाएगा, ताकि कानपुर और आसपास के इलाकों के मरीजों को मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं मिल सकें।

अस्पताल को मौजूदा वित्त वर्ष के अंत तक शुरू करने की योजना है। इस डील में AHRSPL, AES को अस्पताल की कलेक्शन का 6% रेवेन्यू शेयर देगी, जो लागू टैक्स के अधीन होगा। पहले साल में न्यूनतम गारंटीड भुगतान 20 लाख रुपये प्रति माह, GST समेत होगा।

इसके बाद 20 लाख रुपये मंथली प्लस GST का भुगतान किया जाएगा। पार्क ग्रुप इस अस्पताल का संचालन एसेट-लाइट मॉडल पर करेगा, यानी जमीन या बिल्डिंग को खरीदे बिना अस्पताल के रेनोवेशन, आधुनिकीकरण और मेडिकल उपकरणों में निवेश करेगा। एग्रीमेंट की प्रभावी तारीख अधिकतम 1 अप्रैल 2027 तक होगी।

पार्क मेडि वर्ल्ड लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अंकित गुप्ता ने कहा कि कानपुर का अस्पताल उत्तर प्रदेश में पार्क ग्रुप की मौजूदगी को और मजबूत करेगा। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन एंड मैनेजमेंट मॉडल के जरिए कंपनी बिना अस्पताल, जमीन या बिल्डिंग खरीदने में बड़ी पूंजी लगाए और बिना नए अस्पताल के निर्माण में लगने वाले लंबे समय के इंतजार के, पहले से मौजूद अस्पताल को पार्क ग्रुप के मानकों के अनुसार तैयार कर जल्द शुरू कर सकेगी।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्क ग्रुप का विस्तार अलग-अलग मॉडल के जरिए किया जा रहा है, जिसमें अस्पताल का मालिकाना हक, पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) और एसेट-लाइट मॉडल शामिल हैं। इन मॉडलों के जरिए कंपनी भारत के सबसे बड़े और अभी भी पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ाना चाहती है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि पार्क ब्रांड के तहत कानपुर के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए कंपनी उत्साहित है।

Park Medi World Share Price

कंपनी का शेयर सुबह 11:58 बजे तक 2.18% या 6.10 रुपये गिरकर  273.15 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 1.93% या 5.40 रुपये गिरकर 273.75 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

advertisement
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।