scorecardresearch

PSU Stock: LIC की निवेश वाली पावर कंपनी में आने वाली है तेजी, ब्रोकरेज ने सेट किया नया Target Price

सरकारी पावर कंपनी NHPC के शेयर में शानदार तेजी आने वाली है। स्टॉक को लेकर ब्रोकरेज फर्म ने नया टारगेट प्राइस सेट किया है। आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं।

Advertisement
Chemical stocks: Share prices, UBS said, have been flattish in a majority of cases but there are significant levels of underperformance relative to Indian midcaps, it added.
Chemical stocks: Share prices, UBS said, have been flattish in a majority of cases but there are significant levels of underperformance relative to Indian midcaps, it added.

PSU कंपनी NHPC के शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली है। दोपहर 1 बजे के करीब एनएचपीसी के शेयर 5.63 फीसदी की तेजी के साथ 78.82 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे। पॉजिटिव अपडेट के बाद कंपनी के शेयरों में तेजी आई है। ब्रोकरेज फर्म CLSA ने NHPC की रेटिंग को 'आउटपरफॉर्म' से 'हाई कन्विक्शन आउटपरफॉर्म' कर दिया है। 

advertisement

आपको बता दें कि 'हाई कन्विक्शन आउटपरफॉर्म' का मतलब होता है कि आप इस शेयर में बड़ा हिस्सा लगा सकते हैं। ब्रोकरेज फर्म एनएचपसी में लॉन्ग टर्म के लिए इन्वेस्टम करने के लिए कहता है। ब्रोकरेज का मानना है कि आगामी सालों में कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल सकती है।  

NHPC Share Price Target

सीएलएसए ने हाई कैपिटल एक्सपेंडिचर को फोकस में रखते हुए NHPC Share का टारगेट प्राइस 120 रुपये से घटाकर 117 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। फर्म का मानना है कि आगामी चार सालों में कंपनी के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिलेगी। 

NHPC Share Price

एक साल में एनएचपीसी के शेयरों में 21 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, दो साल के टेन्योर में कंपनी के शेयर ने 89 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। इसी तरह तीन साल में 150 फीसदी से अधिक और पांच साल में 250 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया। बीएसई की वेबसाइट के अनुसार कंपनी का मार्केट कैप 77,678.25 करोड़ रुपये है। आपको बता दें कि एनएपीसी में जवन बीमा निगम (LIC) ने भी निवेश किया है। एलआईसी के पास NHPC के 40 करोड़ से ज्यादा स्टॉक्स हैं।

NHPC Q3 Result

फरवरी में जारी किए गए तिमाही नतीजे में कंपनी ने बताया कि एनएचपीसी का नेट प्रॉफिट 47 प्रतिशत घटकर 330.13 करोड़ रुपये रह गया। वहीं, कंपनी का कुल खर्च 2,217.51 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह खर्च 1,733.01 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।