scorecardresearch

Multibagger Share: 84 रुपये का शेयर 2000 के पार, PSU स्टॉक ने आज भी किया कमाल

PSU Stock: शेयर बाजार में तेजी के बीच पीएसयू डिफेंस के शेयर में शानदार तेजी देखने को मिली है। आज कंपनी के शेयर 10 फीसदी से ज्यादा चढ़कर बंद हुए। शेयर ने केवल कुछ सालों में ही शानदार रिटर्न दिया है। आइए, इस शेयर के बारे में जानते हैं।

Advertisement

Multibagger Share: शेयर बाजार में आज तेजी के बीच पीएसयू डिफेंस के शेयर ने कमाल कर दिया। डिफेंस पीएसयू स्टॉक मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स (Mazagon Dock Shipbuilders) के शेयर 10 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए। माना जा रहा है कि कंपनी के शेयर में आगे भी उछाल देखने को मिल सकता है।  

advertisement

आपको बता दें कि पिछले छह महीने में कंपनी के शेयर ने नेगेटिव रिटर्न दिया है। 

स्टॉक में आई शानदार तेजी

आज के ट्रेडिंग सेशन में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स (Mazagon Dock Shipbuilders) के शेयर 2,057.80 रुपये पर बंद हुए। इंट्राडे हाई में कंपनी के शेयर 2,212.15 के लेवल को छू गया। दोपहर 2 बजकर 5 मिनट के करीब कंपनी के शेयर 8.27 फीसदी की तेजी के साथ 2,196.05 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया। आज कंपनी के शेयर 2,236.15 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

निवेशकों को दिया शानदार रिटर्न

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स (Mazagon Dock Shipbuilders) के शेयर ने पिछले एक महीने में 12 फीसदी की गिरावट आई। वहीं छह महीने में कंपनी के शेयर ने 18 प्रतिशत का नेगेटिव रिटर्न दिया। एक साल के दौरान कंपनी के शेयर ने 85 प्रतिशत से ज्यादा का शानदार रिटर्न दिया। कंपनी के शेयर साल 2020 में लिस्ट हुए हैं। लिस्टिंग से लेकर अभी तक कंपनी के शेयर में 2500 फीसदी की तेजी आई। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।